फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन डे रैंकिंग: विराट डिवीलियर्स को पीछे छोड़ वन डे में फिर से टॉप पर कायम होंगे?

Sun, 22 Oct 2017 12:34 PM IST
amarujala.com, Presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए वन डे रैंकिंग में टीम इंडिया को पछाड़कर दुनिया की नंबर वन टीम बन गई है। टीम इंडिया के पास हालांकि अभी भी अपनी बादशाहत हासिल करने का मौका है। द‌क्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज एबी डिवीलियर्स विराट कोहली को पीछे कर नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली उनसे दो अंक पीछे नंबर दो पर काबिज हैं। डिवीलियर्स ने बांग्लादेश के खिलाफ 176 रनों की पारी खेलकर दुनिया के टॉप बल्लेबाज बने।
विज्ञापन


टॉप टेन में अभी विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा भी है। रो‌हित सातवें स्‍थान पर कायम हैं। धोनी टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करके कोहली फिर से शीर्ष बल्लेबाज बनने की कोशिश करेंगे। 

टीम इंडिया अगर 22 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन वन डे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दे तो वह दोबारा वन डे में अपनी बादशाहत हासिल कर लेगी। बांग्लादेश को दो मैचों में हराकर दक्षिण अफ्रीका रैंकिंग के पहले पायदान पर काबिज हो गया है। 
विज्ञापन


अगर टीम इंडिया कीवियों को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दे तो उसकी रैंकिंग में बढ़त हो जाएगी। इस तरह टीम इंडिया फिर से नंबर वन सकती है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में 6244 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका सबसे टॉप पर है। इसके बाद टीम इंडिया 5993 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया और चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। पांचवें नंबर न्यूजीलैंड की टीम है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वन डे मैचों की सीरीज का पहला मैच रविवार 22 अक्टूबर को मुंबई के वानखेड़े स्टे‌डियम में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें