भारत बनाम जिंबाब्वे
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का तीसरा मुकाबला जिंबाब्वे से हुआ। इस मैच में टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को 10 विकेट से हराया था। पिछले मैच की तरह इस मैच के हीरो भी अनुकुल रॉय ही रहे। अनुकुल ने इस मैच में 20 रन देकर 4 खिलाड़ियों को शिकार बनाया था।
भारत बनाम बांग्लादेश
इस मेगा टूर्नामेंट में भारत ने अपना चौथा मुकाबला बांग्लादेश टीम के साथ खेला था। इस मैच में शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 131 रन से हराया। शुभमन गिल ने इस मैच में 86 रन बनाए थे।
भारत बनाम पाकिस्तान
ग्रुप और क्वार्टर फाइनल मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान की टीम से हुआ। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 203 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में भी
शुभमन गिल ने अपने शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली थी।