फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द. अफ्रीका की हार ने टीम इंडिया को 'रुलाया'

Thu, 27 Nov 2014 01:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में से 3 मैच जीतकर सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया था। सीरीज के लिहाज से अंतिम वनडे 'डेड रबर' हो गया था, लेकिन वनडे रैंकिंग की लिहाज से
विज्ञापन

मैच में उत्सुकता बनी हुई थी।

सिडनी में खेले वनडे सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 2 विकेट से हराकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमा लिया।

दक्षिण अफ्रीका ने ओपनर क्विंटन डी कॉक के 107, फरहान बेहराद्दीन के 63 और रिली रोसोउ के 51 रन की मदद से 50 विकेट पर 280 रन का स्कोर खड़ा किया। बाद में बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को 48 ओवर में 275 रन का संशोधिक लक्ष्य मिला जिसे उसने 5 गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया हालांकि एक समय 41 ओवर में 4 विकेट पर 246 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल करते दिख रही थी लेकिन इसके बाद 21 रन के अंतराल में चार विकेट गंवाकर टीम अचानक से मुश्किल में पड़ गई।

शीर्ष के 4 बल्लेबाज डेविड वार्नर (21), आरोन फिंच (76), शेन वाटसन (82) और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ स्टीवन स्मिथ (67) ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का जमकर सामना किया लेकिन इसके बाद के बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मध्य क्रम की नाकामी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया 5 गेंद शेष रहते यह मैच 2 विकेट से जीत गया। खासकर रोबिन पीटरसन ने 4 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को खूब झकझोरा।

अपने देश में पहली बार हराया दक्षिण अफ्रीका को

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर दक्षिण अफ्रीका को घरेलू द्वीपक्षीय वनडे सीरीज में पहली बार हराया है। इससे पहले उसे अपने ही देश में दक्षिण अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2009 में अफ्रीकी टीम ने 4-1 से कंगारुओं को वनडे सीरीज जीती थी, जबकि 2000 में सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई थी।

दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्‍लेबाज क्विंटन डी कॉक का बल्‍ला खूब चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाया लेकिन उनका यह शतक टीम की जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ। कॉक ने वनडे करियर में यह छठा शतक ठोका अब वह अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में सिर्फ 6 बल्‍लेबाजों से पीछे हैं।

इस शतक के दम पर कॉक ने 21 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है। उन्होंने श्रीलंका के उपल थरंगा के 6 शतक के रिकॉर्ड की बराबरी की है। साथ ही उनके करियर के हिसाब से 5.8 मैचों से उनके बल्‍ले से एक शतक जरूर निकला है। यह 5 शतक या इससे ज्यादा शतक लगा चुके 71 बल्‍लेबाजों के औसत से ज्यादा है। हाशिम अमला (17 शतक, 103 वनडे) इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 6.1 मैचों में एक शतक लगाया है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की हार से टीम इंडिया भी निराश

ऑस्ट्रेलिया के हाथों वनडे में लगातार 3 मैचों की मिली हार से न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका की टीम दुखी है बल्कि भारतीय टीम को रुला दिया है। अफ्रीकी टीम की हार से भारत को झटका लगा है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 4-1 की जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गया है। चार बार के वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज की शुरुआत 114 रेटिंग अंक से की थी लेकिन अब उसके टीम इंडिया के बराबर 117 अंक हो गए हैं।

दशमलव की गणना में महज 0.2 के अंतर से वह भारत को पछाड़ने में सफल रहा है। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे पायदान पर खिसक गया है।

भारत के पास हालांकि 16 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रही त्रिकोणीय सीरीज के दौरान एक बार फिर से शीर्ष पर पहुंचने का मौका होगा। इस सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड तीसरी टीम होगी। श्रीलंका चौथे और इंग्लैंड पांचवें स्थान पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें