फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: शुभमन गिल ने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया, यो-यो टेस्ट में शीर्ष पर रहे; जानें दोनों के स्कोर

Sat, 26 Aug 2023 08:58 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुभमन गिल ने यो-यो टेस्ट में 18.7 का स्कोर किया। वहीं, विराट कोहली ने 17.2 का स्कोर हासिल किया। अधिकतर खिलाड़ियों का स्कोर 16.5 से 18 के बीच रहा।
 
विज्ञापन
शुभमन गिल और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेटरों का अलूर में फिटनेस टेस्ट हुआ। इस दौरान सभी क्रिकेटरों का बीसीसीआई की ओर से फिटनेस का मानक यो-यो टेस्ट किया गया, जिसमें शुभमन गिल शीर्ष पर रहे। उन्होंने इस टेस्ट में 18.7 का स्कोर किया, जबकि सभी क्रिकेटरों के लिए कम से कम 16.5 का स्कोर लाना अनिवार्य किया गया है। इस टेस्ट में ज्यादातर क्रिकेटरों ने 16.5 से 18 के बीच स्कोर किया।
विज्ञापन


एशिया कप से पहले भारतीय क्रिकेटरों को को विभिन्न फिटनेस और मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ा, जिसमें यो-यो टेस्ट भी शामिल था। टीम में शामिल सभी क्रिकेटर इस टेस्ट में शामिल हुए और सभी ने इसे पास भी किया। विराट कोहली ने इस टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने स्कोर 17.2 के बारे में भी बताया। हाल ही में इंजुरी से उबरने वाले जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल समेत तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भी इस फिटनेस टेस्ट में भाग लिया। यो यो टेस्ट फिटनेस कोच शंकर बसु की ओर से शुरू किया गया था। शुरुआत में इसका कम से कम मानक 16.1 था, जिसे अब 16.5 कर दिया गया है।

विराट के स्कोर पर हुआ था विवाद
विराट कोहली ने यो-यो टेस्ट के बाद अपनी फोटो शेयर की थी और लिखा था कि यो-यो टेस्ट हो गया। इसके साथ ही कोहली ने अपना स्कोर बताया था। विराट ने इस टेस्ट में 17.2 का स्कोर हासिल किया था। कथित तौर पर विराट के ऐसा करने से बीसीसीआई के अधिकारी नाराज हो गए थे और सभी खिलाड़ियों से कहा गया कि वह अपने यो-यो टेस्ट का स्कोर किसी के साथ साझा न करें। यह गोपनीय जानकारी है और इसका खुलासा करना अनुबंध के खिलाफ हो सकता है।
विज्ञापन


अलूर में चल रहे कैंप में फिटनेस रूटीन के अलावा बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की निगरानी में कुछ खास सत्र होगें, जिनमें मैच के काल्पनिक हालात बनाए जाएंगे और खिलाड़ियों को उन हालातों से मैच जिताना होगा। एशिया कप में भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। दो सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया अपना अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें