फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया ने पेश की मिसाल, पहली बार मैदान पर दिखा दोस्ती का ऐसा नजारा 

Fri, 15 Jun 2018 09:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में 2 दिन के भीतर ही जीत दर्ज कर ली। पारी और 262 रन के लिहाज से यह टीम इंडिया की अपने टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत थी। पहले तो 5 दिन का मैच 2 दिन में ही खत्म हो गया, इसके बाद मैदान पर जो नजारा देखने को मिला उसने सभी क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

2 of 4
india afghanistan
परंपरा के मुताबिक मैच के बाद अवार्ड सेरेमनी के दौरान विजेता टीम का ट्रॉफी के साथ फोटोसेशन होता है। लेकिन विनिंग ट्रॉफी लेने के बाद भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टेनकजई से पूरी अफगानिस्तानी टीम के साथ तस्वीर खिंचवाने को कहा।
 
विज्ञापन

3 of 4
अफगानी कप्तान इसे मना नहीं कर पाए और दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीर खिंचवाई। ऐसा नजारा क्रिकेट के मैदान पर शायद ही कभी देखने को मिला हो। बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर भारत ने 474 रन का स्कोर खड़ा किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
इसके जवाब में अपना टेस्ट डेब्यू कर रही अफगानिस्तान की टीम एक ही दिन में दो बार 109 और 103 रन पर ढेर हो गई। टीम इंडिया ने पारी और 262 रन के अंतर से अपने टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ-साथ रिकॉर्ड बुक तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें