फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India Schedule: इंग्लैंड से पहले आयरलैंड जाएगी टीम इंडिया, चार साल बाद दोनों के बीच होगी टी20 सीरीज

Wed, 02 Mar 2022 12:01 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट टीम जून में दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। इसकी पुष्टि क्रिकेट आयरलैंड ने मंगलवार (एक मार्च) को की। भारतीय टीम के अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भी आयरलैंड में सीरीज खेलेगी।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम जून में दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर जाएगी। इसकी पुष्टि क्रिकेट आयरलैंड ने मंगलवार (एक मार्च) को की। भारतीय टीम के अलावा दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें भी आयरलैंड में सीरीज खेलेगी। टीम इंडिया दूसरी बार आयरलैंड में टी20 सीरीज खेलेगी। इससे पहले 2018 में उसने दो मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था।
विज्ञापन


क्रिकेट आयरलैंड (सीआई) ने मंगलवार को अपनी पुरुष टीम के घरेलू कार्यक्रम की घोषणा की। अफगानिस्तान सीरीज के लिए तारीखों और स्थानों की अभी भी पुष्टि नहीं हुई है। सीआई के मुख्य कार्यकारी वारेन ड्यूट्रोम ने कहा कि आयरलैंड के लिए इन गर्मियों में पुरुषों टीम रिकॉर्ड संख्या में मैच खेलेगी। इनमें तीन एकदिवसीय और 12 टी20 मैच शामिल हैं।

भारतीय टीम दोनों टी20 मैच मालाहिदे में खेलेगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। उससे पहले ये मैच खेले जाएंगे। टीम इंडिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला एजबेस्टन में एक जुलाई से खेला जाएगा। चार मैच पिछले साल खेले गए थे। तब टीम इंडिया 2-1 से आगे थी। अब उसके पास सीरीज जीतने का मौका होगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम जब पिछली बार आयरलैंड के दौरे पर गई थी तब विराट कोहली कप्तान थे और महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर थे। टीम इंडिया ने पहले टी20 को 76 रन से अपने नाम किया था। रोहित शर्मा ने 97 और शिखर धवन 74 रन बनाए थे। भारत ने 208 रन बनाए थे। आयरलैंड की टीम 132 रन ही बना सकी थी। कुलदीप यादव ने चार और युजवेंद्र चहल ने तीन विकेट लिए थे। दूसरे टी20 में केएल राहुल ने 70 और सुरेश रैना ने 69 रन बनाए थे। भारत ने 213 रन बनाए थे। आयरलैंड की टीम 70 रनों पर ढेर हो गई थी। कुलदीप और चहल ने तीन-तीन विकेट झटके थे।

न्यूजीलैंड की टीम मालाहिदे में 10, 12 और 15 जुलाई को तीन टी20 मैच आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद तीन वनडे मैच स्टोरमोंट 18, 20 और 22 जुलाई को खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम आयरलैंड जाएगी। वहां तीन अगस्त और पांच अगस्त को ब्रिस्टल में दो टी20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें