फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने नेट्स पर बहाया पसीना, कोच शास्त्री ने शेयर की तस्वीर

Mon, 24 Jul 2017 06:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : twitter
विज्ञापन
श्रीलंका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया 26 तारीख को शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच से पहले नेट्स पर पसीना बहा रही है। श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकदश के खिलाफ खेला गया दो दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा रहा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमकर अभ्यास किया। 
विज्ञापन


लेकिन टीम के नए हेड कोच रवि शास्त्री के लिए असली टेस्ट 26 तारीख को शुरू होगा। कई तरह के विवाद के बाद वह टीम इंडिया के कोच बने हैं। विराट कोहली की कोच के रूप में वो पहली पसंद थे। इसलिए उन्हें खुद को पूर्व कोच अनिल कुंबले से बेहतर साबित करना होगा। 

शास्त्री ने टीम इंडिया के अभ्यास सत्र की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, पूरे दल के साथ काम पर लौट आया हूं। 
  Back to business with a great bunch #TeamIndia #SLvIND pic.twitter.com/yQR06B8ocH — Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 24, 2017


एक तस्वीर में शास्त्री अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों पर नजर रखे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह कप्तान विराट कोहली, गेंदबाजी कोच भरत अरुण के साथ बैठे दिख रहे हैं। सभी इस तस्वीर में गंभीर मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने रविवार को तस्वीर साझा करते हुए लिखा था। पहले टेस्ट के लिए गाल रवाना।  Off to Galle for the First Test, looking forward to the series. ✌️😇 pic.twitter.com/DHebWmaZYn — Virat Kohli (@imVkohli) July 23, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें