वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से उसी की धरती में एक बार फिर भिड़ने को तैयार है। इस बार पांच वनडे और तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे। इस दौरान मैच मेलबर्न, सिडनी, पर्थ, एडिलेड और ब्रिसबेन में खेले जाएंगे।
पहला मैच 12 जनवरी से होगा जबकि आखिरी मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा। नए द्विपक्षीय करार के तहत भारतीय टीम अब टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का अलग-अलग दौरा करेगी।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी महाप्रबंधक माइक मैकीना ने कहा, "वर्ल्ड कप के बाद हमने तय किया था कि यहां बसे भारतीय, पाकिस्तानी, बांग्लादेशी, अफगान, श्रीलंकाई और अन्य विदेशी मूल के क्रिकेटप्रेमियों को क्रिकेट का यह जुनून बरकरार रखने का मौका देंगे।"
यह होगा मैचों का शेड्यूल
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल होने वाले पांच वनडे और तीन टी-20 मैचों की शेडयूल इस प्रकार से होगा।
वनडे सीरीज का कार्यक्रम- 12 जनवरी को पहला वनडे पर्थ में, 15 जनवरी को दूसरा वनडे ब्रिसबेन में, 17 जनवरी को तीसरा वनडे मेलबर्न में, 20 जनवरी को चौथा वनडे कैनबरा में, 23 जनवरी को पांचवां वनडे सिडनी।
जबकि टी-20 मैच - 26 जनवरी को पहला टी-20 एडिलेड ओवल, 29 जनवरी को दूसरा टी-20 मेलबर्न, 31 जनवरी को तीसरा टी-20, सिडनी।
श्रीलंका दौरे की शुरुआत अभ्यास मैच से
भारतीय क्रिकेट टीम अपने श्रीलंका दौरे की शुरुआत श्रीलंका चेयरमैन एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच से करेगी।
उसके बाद तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को इस आशय की घोषणा की। अभ्यास मैच कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में छह अगस्त से शुरू होगा।
उसके बाद पहला टेस्ट गाले (12-16 अगस्त), दूसरा टेस्ट कोलंबो ओवल (20-24 अगस्त) और तीसरा टेस्ट एसएससी कोलंबो (28 अगस्त से 1 सितंबर) में होगा। भारतीय टीम दो सितंबर को स्वदेश वापसी करेगी।