फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंची टीम इंडिया, रोहित-कोहली भी रहे मौजूद

Sun, 19 Feb 2023 09:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ भी इस दौरान टीम के साथ मौजूद रहे। बीसीसीआई ने इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंची। कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ भी इस दौरान टीम के साथ मौजूद रहे। बीसीसीआई ने फोटो के साथ-साथ वीडियो भी शेयर किया है। भारतीय टीम को म्यूजियम में सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : BCCI
बीसीसीआई ने इसके कैप्शन में लिखा- एक ऐसी ट्रिप जो हमेशा यादों में रहेगी। टीम इंडिया ने मनोरम प्रधानमंत्री संग्रहालय का दौरा किया, जो भारत के प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक अद्वितीय संग्रहालय है। यह स्वतंत्रता के बाद भारत की यात्रा को दर्शाता है। 

रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
प्रधानमंत्री को समर्पित है म्यूजियम
प्रधानमंत्री संग्रहालय दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित है। यह 306 करोड़ की लागत से बना है और देश के प्रधानमंत्रियों के नाम है। यह संग्रहालय नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (एनएमएमएल) का हिस्सा है। पहले इसे नेहरू म्यूजियम के नाम से जाना जाता था, बाद में इसका नाम प्रधानमंत्री संग्रहालय कर दिया गया। संग्रहालय में अब तक बने देश के 15 प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारियां मौजूद हैं। पीएम मोदी ने पिछले साल इसका उद्घाटन किया था और सबसे पहला टिकट खरीदा था।

संग्रहालय में महत्वपूर्ण पत्राचार, कुछ व्यक्तिगत वस्तुओं, उपहार और यादगार वस्तुएं, सम्मान, पदक, स्मारक टिकट, सिक्के आदि भी प्रदर्शित किए गए हैं।  दूरदर्शन, फिल्म डिवीजन, संसद टीवी, रक्षा मंत्रालय, मीडिया हाउस (भारतीय और विदेशी), प्रिंट मीडिया, विदेशी समाचार एजेंसियों, विदेश मंत्रालय आदि संस्थानों के माध्यम से जानकारी एकत्र की गई।

विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : BCCI
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वहीं, भारतीय टीम 262 रन बनाने में कामयाब हुई। ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली। उसकी टीम दूसरी पारी में 113 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को 115 रनों का लक्ष्य मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में ट्रेविस हेड ने 43 और मार्नश लाबुशेन ने 35 रन बनाए। इनदोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सिर्फ नौ रन बना सके। भारत के लिए जडेजा ने सात विकेट और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। 

भारत ने चार विकेट पर 118 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने 31 और चेतेश्वर पुजारा ने नाबाद 31 रन बनाए। केएस भरत 23 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली ने 20 और श्रेयस अय्यर ने 12 रन बनाए। केएल राहुल एक रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लियोन ने दो विकेट लिए। टॉड मर्फी को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें