फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Team India: भारतीय बल्लेबाजी क्रम में बदलाव चाहते हैं रैना, कहा- ईशान करें पारी की शुरुआत

Mon, 11 Sep 2023 11:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप चरण मैच में मुश्किल परिस्थितियों में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की परिपक्व पारी खेली थी। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि घरेलू मैचों में झारखंड और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आगाज करता है। 
विज्ञापन
हाफ सेंचुरी पूरा करते ईशान किशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यक्रम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने विकेटकीपर ईशान किशन का समर्थन करते हुए कहा कि 25 साल के इस बल्लेबाज को भारतीय टीम के लिए पारी का आगाज करना चाहिए। रैना ने कहा कि टीम में किशन की मौजूदगी से माहौल सकारात्मक रहता है और वह टीम में उसी तरह की भूमिका निभा रहे है जैसा की चोटिल विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत निभाते थे। किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप चरण मैच में मुश्किल परिस्थितियों में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 82 रन की परिपक्व पारी खेली थी। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि घरेलू मैचों में झारखंड और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए पारी का आगाज करता है। 
विज्ञापन


रैना ने कहा, ‘ मैंने हमेशा कहा है कि ईशान किशन को पारी का आगाज करना होगा क्योंकि वह अपनी सकारात्मक शख्सियत से टीम का माहौल अच्छा बनाए रखते हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें