फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में टीम इंडिया ने की जमकर प्रैक्टिस, रवि शास्त्री ने कहा- आराम से लो सांस

Sat, 09 Dec 2017 09:32 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
team india - फोटो : BCCI
विज्ञापन
श्रीलंका को टेस्ट में मात देने के बाद अब टीम इंडिया की नजर वनडे सीरीज पर है। तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मैच रविवार सुबह 11.30 बजे धर्मशाला में खेला जाना है। दोनों टीमें यहां पहुंच चुकी हैं और मैच से पहले जमकर प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया। 
विज्ञापन


गुरुवार को पहुंची टीम इंडिया ने शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन रखा जिसमें अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल के अलावा हाल ही में शादी करके लौटे भुवनेश्वर कुमार ने नेट्स में जमकर बॉलिंग की प्रैक्टिस की। इसके अलावा पहली बार टीम इंडिया में चुने गए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने भी नेट्स में पसीना बहाया। 

कोच रवि शास्त्री भी प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम के साथ नजर आए और खिलाड़ी से बातचीत की। दिल्ली टेस्ट में प्रदूषित मौसम के बाद यहां का मौसम बेहद साफ और खुला देखकर सभी खिलाड़ी और खुद रवि शास्त्री बेहद खुश नजर आए। 
विज्ञापन


Breathe easy in Dharamsala #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/DpvQZ7KQfq— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 8, 2017



रवि शास्त्री ने अपने ट्विटर हेंडल पर कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि अब आराम से खुलकर सांस लो। बता दें कि दिल्ली में खेला गया तीसरा टेस्ट प्रदूषित हवा के कारण विवादों में रहा। कई लंकाई खिलाड़ियों को सांस लेने में दिक्कत का सामना भी करना पड़ा। यहां तक कि तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और मोहम्मद शमी ने तो उल्टी तक कर दी थी। 

Feel like an ant with the giant in the background. THE MIGHTY HIMALAYAS. What a setting for #cricket #TeamIndia pic.twitter.com/hPoseRuo6H— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) December 8, 2017



कल होने वाले इस मैच में कप्तान विराट कोहली नहीं खेलेंगे। कोहली को वनडे और टी20 सीरीज में आराम दिया गया है और टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें