टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह पिछले कुछ समय से ट्वीटर पर ज्यादा ही सक्रिय हैं। हरभजन ने जीएसटी पर तंज कसते हुए एक मजेदार ट्वीट किया है जो वायरल हो गया। दरअसल, हरभजन ने ट्वीट कर कहा, 'रेस्टोरेंट में डिनर करने के बाद जब बिल पे करो तो ऐसा लगता है कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ने हमारे साथ ही डिनर किया हो।' बता दें कि उनके इस ट्वीट को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लगभग 9 हजार से ज्यादा लोग रिट्वीट कर चुके हैं।
While making payment of bill after dinner in restaurant, it feels like state govt & central govt both had a dinner with us...
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 27, 2017
पढ़ेंः- चौथा वन डे आज: चिन्नास्वामी में विराट सेना का इरादा 'परफेक्ट 10' का होगा
मालूम हो कि इससे पहले हरभजन ने मौजूदा सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम की हार के बाद भी ट्वीट किया था। बता दें कि तीसरे वनडे के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने टीम की हार पर ट्वीट किया था, जिसपर हरभजन ने रिट्वीट करते लिखा, 'मुझे लगता है कि आपको रिटायरमेंट छोड़कर फिर से खेल शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं महसूस करता हूं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम में अच्छे बल्लेबाजों का दौर अब खत्म हो गया।'
Mate u need to come out of your retirement and start playing again I think.Era of Aussies producing top batsmans is over I feel.No quality https://t.co/kGcovxfJWR
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 24, 2017
पढ़ेंः-पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज ने कहा, भारत के खिलाफ एक शतक ने मेरी जिंदगी बदल दी
गौरतलब है कि 1 जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद से ही अन्य टैक्स को बंद कर दिया गया। सिर्फ जीएसटी टैक्स ही लगाया गया है जिसके तहत स्टेट जीएसटी और सेंट्रल जीएसटी लिया जाता है। अलग-अलग रेस्टोरेंट में 12 और 18 फीसदी सेगमेंट का टैक्स लिया जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी होटल या रेस्टोरेंट में जीएसटी लिया जा रहा हो।