फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या वाकई भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगी, कितने प्रतिशत है दौरे की उम्मीद

Fri, 22 May 2020 08:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा है कि भारतीय टीम के इस साल के आखिर में चार टेस्ट की श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने की 90 प्रतिशत संभावना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस समय काफी आर्थिक दबाव में है और उसे हर हालत में इस श्रृंखला की जरूरत है। इसके जरिए उसे प्रसारण अधिकार के 30 करोड़ डॉलर मिलेंगे। 

विज्ञापन


कोरोना वायरस महामारी के कारण उसे अपने 80 प्रतिशत स्टाफ को जून तक 20 प्रतिशत वेतन पर रखना पड़ रहा है। यह श्रृंखला अक्तूबर से जनवरी 2021 के बीच खेली जाएगी। रॉबर्ट्स ने न्यूज कोर से कहा, 'आजकल कुछ भी निश्चित नहीं है। मैं यह नहीं कहूंगा कि दौरे की संभावना दस में से दस है, लेकिन दस में से नौ जरूर है।'

उन्होंने कहा, 'अभी कुछ कह नहीं सकते कि दर्शक होंगे या नहीं। अगर भारत का दौरा नहीं होता है तो मुझे हैरानी होगी, लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि दौरे की शुरूआत से ही स्टेडियम में दर्शक नहीं होंगे, उसके बाद देखते हैं कि क्या होता है।'
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई टीम को सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए इंग्लैंड जाना हैलेकिन इससे पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे का इंतजार करेगा। रॉबर्ट्स ने कहा, 'हम अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। 

हम देखते हैं कि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा कैसा रहता है। उम्मीद है कि कोई परेशानी नहीं आएगी।' ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होने की संभावना भी कम लग रही है, जिसे 2021 में कराया जा सकता है जबकि 2022 टी-20 विश्व कप भारत में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें