भारत और इंग्लैंड के बीच यहां के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (आईसीएस) में हुआ तीसरा वन-डे मैच रांची के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा बना। गृहनगर रांची में पहली बार खेल रहे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए पूरा स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। धोनी एंड कंपनी ने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। भारतीय टीम ने इंग्लैंड को न सिर्फ सात विकेट से करारी शिकस्त दी बल्कि वन-डे रैंकिंग में उनकी बादशाहत छीनकर पहली बार शीर्ष पर पहुंची।
‘गेंदबाजों ने काफी अच्छा काम किया। नई गेंद के साथ विकेट लेना अहम था। गंभीर और विराट ने अच्छी गेंदबाजी की। भुवी और शमी ने अच्छी गेंदबाजी की और इससे उन्हें आत्मविश्वास हासिल होगा। एक समय लग रहा था कि मुझे बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिलेगा। मैं यह नहीं कह सकता कि मुझे बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया। ऐसा कहने पर तो मेरे साथी ड्रेसिंगरूम में मुझे पीट डालेंगे।’
महेंद्र सिंह धोनी