फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन्नई एयरपोर्ट पर मस्ती के मूड में दिखी टीम इंडिया, फिर सोता दिखा ये खिलाड़ी

Mon, 18 Sep 2017 06:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
चेन्नई एयरपोर्ट पर टीम इंडिया के खिलाड़ी - फोटो : instagram
विज्ञापन
चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने 26 रन से जीत दर्ज की। सीरीज का दूसरा वनडे 21 सितंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। इसके लिए टीम इंडिया जब चेन्नई से कोलकाता रवाना होने एयरपोर्ट पहुंची तो सभी खिलाड़ी रिलैक्स्ड नजर आए। हर कोई मस्ती के मूड में था। फ्लाइट का इंतजार करते हुए कप्तान विराट सहित सभी  खिलाड़ी जमीन पर बैठे थे। 
विज्ञापन


धोनी तो सबसे अनोखे तरीके से फर्श पर लेटे नजर आए। उनके साथ कप्तान कोहली, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या बैठे दिखाई दे रहे हैं। केएल राहुल ने ये तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। 
    Travel days with the team be like....😎 #TeamIndia #INDvsAUS A post shared by rahulkl (@rahulkl) on Sep 18, 2017 at 12:37am PDT


चेन्नई में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने टॉस जीतकप पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 281/7 रन बनाए थे। हार्दिक पांड्या और धोनी ने छठे विकेट के लिए 118 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को परेशानी से उबारा था। बारिश के कारण ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 21 ओवर में 164 रन बनाने के लक्ष्य मिला था जिसे ऑस्ट्रेलियाई टीम हासिल नहीं कर सकी और 21 ओवर में महज 9 विकेट पर 137 रन बना सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  That is how you relax after taking a 1-0 lead. #TeamIndia #INDvAUS pic.twitter.com/EiCH9ruPep — BCCI (@BCCI) September 18, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें