नवदीप सैनी के कौशल से प्रभावित भारतीय टीम प्रबंधन ने इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए नेट गेंदबाज के रूप में टीम से जोड़े रखने का फैसला किया है।
दिल्ली की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले सैनी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपने पहले मैच में ही वह मैन ऑफ द मैच बने थे। वह इससे पहले इंग्लैंड में भारतीय टीम केनेट गेंदबाज और आईसीसी विश्व कप के दौरान भुवनेश्वर कुमार के कवर के रूप में टीम के साथ जुड़े थे।
सैनी ने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ अभ्यास मैच में छह ओवर भी किए ताकि इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव को थोड़ा आराम मिल सके। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने पहली पारी में गेंदबाजी नहीं की।