फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का सुनहरा दौर: 17 मैचों की अजेय लय, पाकिस्तान पर क्लीन स्वीप; तिलक नए चेज मास्टर और दुबे लकी चार्म

Mon, 29 Sep 2025 11:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

चाहे शिवम दुबे की अजेय लय हो, तिलक वर्मा का चेज़ करना हो, या एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का क्लीन स्वीप, यह दौर टीम इंडिया के सुनहरे युग जैसा है। लगातार 17 मैच जीतना और हर बड़े टूर्नामेंट में अजेय रहना भारतीय क्रिकेट के प्रभुत्व को साबित करता है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया इस वक्त अपने सुनहरे दौर से गुजर रही है। एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने के साथ भारत ने बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में लगातार 17 जीत (कम्प्लीट हुए मैचों में) का नया रिकॉर्ड बना दिया। शिवम दुबे के टीम में रहते भारत ने लगातार 34 मैच जीते हैं, यानी वह टीम इंडिया के लकी चार्म बन चुके हैं। वहीं, तिलक वर्मा चेज मास्टर बनकर उभरे हैं। चेज करते हुए उनका औसत 92.50 है। पाकिस्तान के खिलाफ चेज में भारत का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार है और फाइनल्स में भी भारत का दबदबा जारी है। यह दौर सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के आत्मविश्वास और वर्चस्व का प्रतीक बन चुका है।
विज्ञापन

शिवम दुबे 34 मैच से अजेय
दिसंबर 2019 से लेकर अब तक शिवम दुबे ने भारत की ओर से जो भी 34 मैच खेले हैं, उन सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। यह किसी भी भारतीय खिलाड़ी के लिए एक रिकॉर्ड जैसी उपलब्धि है। दुबे को इस समय भारतीय क्रिकेट का 'लकी चार्म' कहा जा रहा है।

पाकिस्तान के खिलाफ चेज में भारत का 100% रिकॉर्ड
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जितने भी नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच चेज करते हुए खेले हैं, सभी में जीत दर्ज की है। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जो दोनों टीमों के बीच के दबाव और भारत के शांत स्वभाव को दर्शाता है।

तिलक वर्मा- नए चेज मास्टर
तिलक वर्मा की बल्लेबाजी खासकर रन-चेज में बेहद निखरकर आई है। उनके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। तिलक ने चेज मास्टर विराट कोहली की टी20 अंतरराष्ट्रीय में कमी खलने नहीं दी है। तिलक ने चेज करते हुए भारत के लिए 11 पारियों में 92.50 की औसत और 134.54 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं। इनमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। तिलक का औसत (92.50) बताता है कि वे न सिर्फ रन बनाते हैं बल्कि टीम को जीत तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

मुश्किल हालात में भारत के यादगार रन-चेज
भारत की टीम हमेशा बड़े मौकों पर दबाव झेलकर उभरती रही है। खासतौर पर तब, जब शुरुआत में टीम का टॉप-ऑर्डर लड़खड़ा जाए। नीचे बताए गए चारों मौकों पर भारत ने शानदार वापसी की और चेज को सफलतापूर्वक पूरा किया।
 
खिलाफ जगह/टूर्नामेंट शुरुआती स्कोर लक्ष्य
पाकिस्तान मीरपुर, एशिया कप 2016 8/3 84
पाकिस्तान कोलकाता, T20 WC 2016 23/3 119
पाकिस्तान मेलबर्न, T20 WC 2022 26/3 160
पाकिस्तान दुबई, एशिया कप 2025 20/3 147

पाकिस्तान के खिलाफ किसी टूर्नामेंट के फाइनल में भारत
जीत का अंतर स्थान टूर्नामेंट
8 विकेट मेलबर्न बेंसन एंड हेजेस कप 1984/85
8 विकेट ढाका इंडिपेंडेंस कप 1997/98 (पहला फाइनल)
3 विकेट ढाका इंडिपेंडेंस कप 1997/98 (निर्णायक फाइनल)
5 रन जोहानेसबर्ग टी20 विश्व कप 2007
5 विकेट दुबई एशिया कप 2025

भारत के नाम नौ एशिया कप खिताब
भारत ने अब तक कुल नौ एशिया कप खिताब जीते हैं, जिनमें सात वनडे और दो टी20 फॉर्मेट के हैं। भारत इस लिस्ट में सबसे आगे है। पिछले पांच एशिया कप में से चार भारत ने अपने नाम किए हैं। इससे साफ है कि भारत का इस टूर्नामेंट में वर्चस्व लगभग अटूट है।

बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में 17 मैचों की जीत का सिलसिला
भारत ने 2023 से अब तक बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में खेले गए सभी 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीते हैं। इनमें एशियन गेम्स 2023 के दो मैच, टी20 विश्व कप 2024 के आठों मैच और अब एशिया कप 2025 में सातों मैच शामिल हैं।
विज्ञापन

लगातार अजेय खिताबी अभियान
पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में भारत का अजेय सफर कई बार देखने को मिला है। यानी अब तक चार टी20 टूर्नामेंट्स में भारत ने बिना कोई मैच गंवाए ट्रॉफी जीती है। आइए उन ट्रॉफीज के बारे में जानते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि भारत पिछले कुछ वर्षों में सिर्फ टूर्नामेंट जीत ही नहीं रहा, बल्कि बिना हारे जीत रहा है।  हर बड़े टूर्नामेंट में अजेय रहना भारतीय क्रिकेट के प्रभुत्व को साबित करता है।

पुरुषों के टी20 टूर्नामेंट्स में भारत का अजेय सफर
टूर्नामेंट रिकॉर्ड
एशिया कप 2016 अजेय चैंपियन
एशियन गेम्स 2023 अजेय चैंपियन
टी20 विश्व कप 2024 अजेय चैंपियन
एशिया कप 2025 अजेय चैंपियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें