रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल की फिरकी ने एक बार फिर इंग्लैंड के बल्लेबाजों को फंसाया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए चौथे व आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को एक पारी और 25 रन से हराकर चार मैचों की टेस्ट सीरीज 3-1 से जीत ली और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बना ली। जून में लॉर्ड्स पर होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में ड्रॉ की जरूरत थी, लेकिन अक्षर और अश्विन ने दूसरी पारी में पांच-पांच विकेट लेकर तीसरे ही दिन भारत को धमाकेदार जीत दिलाई। भारत की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया का विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया की यह 13वीं सीरीज जीत थी।
भारत का घरेलू सरजमीं पर लगातार टेस्ट सीरीज जीत का सफर
| नंबर |
बनाम |
कितने मैचों की सीरीज |
अंतर |
साल |
| 1 |
ऑस्ट्रेलिया |
4 |
4-0 |
फरवरी 2013 |
| 2 |
वेस्टइंडीज |
2 |
2-0 |
नवंबर 2013 |
| 3 |
दक्षिण अफ्रीका |
4 |
3-0 |
नवंबर 2015 |
| 4 |
न्यूजीलैंड |
3 |
3-0 |
सितंबर 2016 |
| 5 |
इंग्लैंड |
5 |
4-0 |
नवंबर 2016 |
| 6 |
बांग्लादेश |
1 |
1-0 |
फरवरी 2017 |
| 7 |
ऑस्ट्रेलिया |
4 |
2-1 |
फरवरी 2017 |
| 8 |
श्रीलंका |
3 |
1-0 |
नवंबर 2017 |
| 9 |
अफगानिस्तान |
1 |
1-0 |
जून 2018 |
| 10 |
वेस्टइंडीज |
2 |
2-0 |
अक्तूबर 2018 |
| 11 |
दक्षिण अफ्रीका |
3 |
3-0 |
अक्तूबर 2019 |
| 12 |
बांग्लादेश |
2 |
2-0 |
नवंबर 2019 |
| 13 |
इंग्लैंड |
4 |
3-1 |
मार्च 2021 |
दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया
वहीं, भारत के अलावा ऑस्ट्रेलियाई टीम (1994-2001 और 2004-2008 ) ने 10-10 बार सीरीज जीती है। इसके अलावा वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड ने 8-8* बार, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड ने 7-7 बार अपनी सरजमीं पर सीरीज जीती है।