फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

62 साल पहले भारत की हुई थी इतनी खराब शुरुआत

Tue, 28 Oct 2014 03:24 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में मिली 3 विकेट से जीत बड़ी राहत लेकर आया है क्योंकि इस साल यह उसकी पहली जीत है।
विज्ञापन


एशियाई क्रिकेट जगत की चौथी सबसे बड़ी टीम बांग्लादेश की जिम्बाब्वे पर मिली जीत इस साल पहली बड़ी जीत है। हालांकि इससे पहले उसने ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में नेपाल और अफगानिस्तान को हराया था, लेकिन आईसीसी की ओर से टेस्ट खेलने वाले देशों पर उसे साल 2014 में एक भी जीत नहीं मिली थी।

फिरकी गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में कहर बरपाते हुए 39 रन देकर 8 विकेट झटक लिए। यह टेस्ट इतिहास में बांग्लादेश के किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले शाकिब अल हसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चिटगांव टेस्ट में 36 रन देकर 7 विकेट निकाले थे।
विज्ञापन

62 साल पहले ऐसे ही लड़खड़ाया था भारत

बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच मेजबान टीम ने 3 विकेट से जीत लिया। हालांकि बांग्ला टीम को 101 रनों का छोटा सा लक्ष्‍य मिला था जिसे उसे 2 दिन से ज्यादा समय के अंदर हासिल करना था लेकिन उसकी शुरुआत बेहद ही खराब रही।

लक्ष्य का पीछा करने आई टीम के शीर्ष क्रम के 3 बल्‍लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जिस कारण टीम के स्कोरकार्ड पर बिना किसी रन के 3 विकेट दिख रहा था। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा 62 साल बाद हुआ है जब शीर्ष क्रम के 3 बल्‍लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

इससे पहले ऐसा वाकया सिर्फ 2 बार ही हुआ है। ढाका टेस्ट से पहले 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के शीर्ष क्रम के 3 बल्‍लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके। लेकिन मध्य क्रम में 2 अर्धशतकों के दम पर भारत 165 रन बनाने में कामयाब रहा।

जबकि सबसे पहले 1888 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की तीसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया था। ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 4 बल्‍लेबाज खाता नहीं खोल पाए और पूरी टीम 70 रनों पर आउट हो गई।
विज्ञापन

क्या है ढाका में तीसरे दिन सबसे ज्यादा विकेट का रिकॉर्ड!

ढाका टेस्‍ट के तीसरे दिन कुल 17 विकेट गिरे, जिसमें 10 जिम्बाब्वे के और 7 मेजबान बांग्लादेश के थे। बांग्लादेश में किसी टेस्ट मैच के तीसरे दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड 18 है। यह मैच 2003 में ढाका में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला गया था।

बांग्लादेश ने यह मैच 3 विकेट से जीता। बांग्लादेश में विकेट के लिहाज से यह संयुक्त रूप से सबसे छोटी जीत है। मेजबान टीम इससे पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से 3-3 विकेट से मैच हार चुका है।

इसके अलावा टेस्ट मैच ‌की किसी पारी में ऐसा पांचवीं बार हुआ है 3 बल्‍लेबाज खाता नहीं खोल सके। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बाद बांग्लादेश भी इस कतार में जुड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें