फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशिया कप फतह करने रवाना टीम इंडिया, पाक से 1 साल पुराना हिसाब चुकता करने की चुनौती

Sat, 15 Sep 2018 08:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

भारत के सीमित ओवर के विशेषज्ञ महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी एशिया कप में भाग लेने के लिये गुरूवार को दुबई रवाना हुए। इस टूर्नामेंट में छह टीमें 50 ओवर के प्रारूप में खेलेंगी जो शनिवार से शुरू होगा। 

विज्ञापन


ऑलराउंडर केदार जाधव ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित, धोनी, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव के साथ फोटो पोस्ट की।  जाधव हैमस्ट्रिंग की चोट के बाद हुई सर्जरी के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं। यह चोट उन्हें इस साल इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले के दौरान लगी थी।
 

 

विज्ञापन

team india
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, 'कुछ खिलाड़ी गुरूवार को एशिया कप के लिये रवाना हुए जबकि अन्य भी उनसे जुड़ जायेंगे।' चहल और कुलदीप ने धोनी के साथ फोटो पोस्ट की है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ करेगी, इसके बाद उसका सामना अगले दिन चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
बता दें कि साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर पाकिस्तान ने बड़ा मंच हासिल किया था। अब भारत के सामने उस हार का जवाब देने का सुनहार मौका है। वहीं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दुबई में 15 सितंबर को खेला जाएगा। फिलहाल टीम इंडिया इस दौरे के लिए पूरी ताकत के साथ अभ्यास में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें