भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ऑलराउंडर युवराज सिंह और हरभजन सिंह से खफा हैं। युवराज सिंह अपनी खराब फिटनेस और फॉर्म की वजह से इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। अधिकांश लोगों का मानना है कि युवराज सिंह का क्रिकेट करियर अब समाप्ति की ओर आ चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन
रणजी सत्र में भाग नहीं लेने से नाराज हैं बेदी
2 of 5
yuvraj
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बिशन सिंह बेदी की नाराजगी का कारण यह है कि भारतीय क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी के मौजूदा संस्करण को छोड़ देते हैं। प्रीमियर घरेलू प्रतियोगिता का पहला दौर 6 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है। यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
बेदी ने कहा, इंटरनेशनल खिलाड़ी रणजी में खेल रहे हैं
3 of 5
युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी
बेदी ने कहा कि टीम इंडिया के कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने इस साल रणजी ट्रॉफी में अपने घरेलू क्रिकेट का हिस्सा बनने का विकल्प चुना है। इसमें रवीचंद्रन अश्विन शामिल हैं, जो सभी प्रारूपों में राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के लिए उत्सुक हैं। दूसरों की बात करें तो उसमें चेतेश्वर पुजारा, ऋद्धिमान साहा और ईशांत शर्मा भी इस टूर्नामेंट में शामिल हैं। हालांकि हरभजन सिंह और युवराज सिंह का नाम पहले ही दौर में बाहर हो गया।
युवराज-हरभजन रणजी ट्राफी नहीं खेल रहे हैं
4 of 5
हरभजन सिंह
- फोटो : ndtv
बेदी ने कहा, 'टीम इंडिया के ये दो दावेदार युवराज सिंह और हरभजन सिंह पंजाब टीम के लिए रणजी ट्रॉफी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में अब आगे का रास्ता इनके लिए मुश्किल हो गया है।' 'इंडियन एक्सप्रेस' के साथ बातचीत में बिशन सिंह बेदी ने इन दोनों की जमकर आलोचना की। बातचीत में उन्होंने पुजारा और अश्विन की काउंटी चैंपियनशिप और रणजी ट्रॉफी में भाग लेने की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इससे उनके कौशल में सुधार होगा। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे खुशी है कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी नहीं मिस किया है। राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के बाद भी खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं।'
बकौल बेदी, 'प्रथम श्रेणी क्रिकेट बहुत महत्वपूर्ण है। मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मुझे वो खिलाड़ी पसंद नहीं है, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट को बंक करते हैं। छोड़ते हैं। बेदी ने कहा कि जो इसे बंक करते हैं, वो अपना करियर खत्म कर रहे हैं। यह भारतीय क्रिकेट के लिए खराब पहलू है।' बेदी ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेटर घरेलू क्रिकेट को बंक करना शुरू करते हैं तो उनका भविष्य खराब होने की आशंका है।