फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, इरफान पठान की पहली फिल्म का टीजर रिलीज, एआर रहमान का धांसू संगीत

Sat, 09 Jan 2021 10:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इरफान पठान की पहली फिल्म का टीजर रिलीज - फोटो : social media
विज्ञापन

पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। उनकी पहली फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। जी हां, 36 वर्षीय इरफान क्रिकेट के मैदान के बाद अब फिल्मों में धमाल मचाने वाले हैं। वह तमिल फिल्म 'कोबरा' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


यूट्यूब पर रिलीज 148 सेकंड के इस टीजर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह वीजियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। बता दें कि इरफान पठान एक तुर्की के इंटरपोल अधिकारी की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो गणितज्ञ का पीछा करते हैं। चियान विक्रम (लीड रोल) गणितज्ञ की भूमिका निभाते हैं। इस टीजर में एआर रहमान का संगीत है। इरफान पठान और चियान विक्रम के अलावा फिल्म में श्रीनिधि शेट्टी, केएस रविकुमार, मिया जॉर्ज और मृणालिनी रवि भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

फिल्म कोबरा को अजय गनामुत्थु डायरेक्ट कर रहे हैं। बता दें कि इरफान पठान ने अपने 36वें जन्मदिन (27अक्तूबर) के मौके पर ही इस फिल्म में काम करने की जानकारी दे दी थी, जब उनका पहला लुक सामने आया था। कोबरा के डायरेक्टर अजय गनामुत्थु ने उन्हें कोबरा फिल्म की पोस्टर के साथ ट्वीट कर बधाई दी थी। बता दें कि चार जनवरी 2020 को इरफान पठान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें