फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने एक मैच में किए पांच चमत्कार

Sat, 27 Jul 2013 01:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद खास रहा। दरअसल, मैन इन ब्लू ने इस मैच में पांच चमत्कार किए, जो एक विरला मौका है।
विज्ञापन


इस मैच में भारतीय टीम की ओर से अंतिम ओवरों में हुई तेज-तर्रार बैटिंग ने उसे 294 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचाया, जिसका पीछा करते हुए जिम्बाब्वे लगातार लड़खड़ाती रही और अंत में 58 रन से पिछड़ गई।

खास बात यह रही कि इस मैच में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। सबसे पहले बात करते हैं सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की।

पहले चमत्कार में धवन ने इस मैच में 116 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 127 गेंद ली और इसमें 11 चौके, 2 छक्के लगाए। एकदिवसीय मैचों में यह अब का उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।
विज्ञापन


दूसरा चमत्कार आर विनय कुमार ने किया। टीम के इस तेज गेंदबाज ने अंतिम ओवरों में बढ़िया हाथ दिखाए और 12 गेंदों पर 27 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो लंबे छक्के लगाए। यह विनय का सर्वश्रेष्ठ ओडीआई स्कोर है।

तीसरा चमत्कार भी गेंदबाज ने किया। फिरकी के माहिर अमित मिश्रा ने इस मैच में 7 गेंदों में 9 रनों की पारी खेली। यह उनका अब तक का टॉप स्कोर है।

चौथा चमत्कार रहा मोहम्मब शमी के नाम, जिन्होंने पारी की आखिरी गेंद खेली। उन्हें अपने जौहर दिखाने के लिए सिर्फ एक बॉल मिली थी और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। इस गेंद पर उन्होंने छक्का जड़ा। हैरानी की बात है कि यह शमी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

अब बात गेंदबाज की। अपने करियर का दूसरा मैच खेल रहे जयदेव उनदकट ने बढ़िया गेंदबाजी और 10 ओवर में केवल 41 रन देते हुए चार विकेट झटककर जिम्बाब्वे की कमर तोड़ दी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह उनदकट का अब तक का सबसे बढ़िया प्रदर्शन है।
विज्ञापन


यूं तो जिम्बाब्वे को कमजोर टीम माना जाता है, लेकिन घर में खेल रही हर टीम अपनी ओर से बराबर चुनौती देने की कोशिश करती है।

पांच मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच इन पांच चमत्कारों की वजह से भारतीय टीम को हमेशा याद रहेगा। एक मैच और पांच खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें