फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: टी20 मैच में हुई बड़ी गड़बड़ी, टीम इंडिया ने नहीं जीता था टॉस

Thu, 07 Sep 2017 12:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
विराट कोहली और उपुल थरंगा - फोटो : twitter
विज्ञापन
एकमात्र टी20 में सभी का ध्यान सिर्फ इस पर था कि भारतीय टीम बुधवार को श्रीलंका का 9-0 से सफाया करने में कामयाब हो पाएगी या नहीं। फिर कप्तान विराट कोहली ने शानदार 82 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को कोलंबो में 7 विकेट की जीत दिलाई। इसी के साथ भारत एक दौरे में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट की सीरीज में मेजबान टीम का सूपड़ा साफ करने वाली दुनिया की पहली मेहमान टीम बन गई है। 
विज्ञापन


भारत ने श्रीलंका को टेस्ट सीरीज में 3-0, वनडे में 5-0 और टी-20 में 1-0 से मात दी है। ऐसा अब तक और कोई मेहमान टीम नहीं कर सकी थी। मेजबान के रूप में साल 2009-10 में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया ने तीनों फॉर्मेट की सीरीज में एक भी मैच नहीं जीतने दिया था और भारत की तरह 9-0 से जीत हासिल की थी। 

अगर कोई मैच की फुटेज को दोबारा देखे और टॉस पर गौर करे तो पाएगा कि एक बड़ी गलती पर किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसका मैच पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता था।  प्रेजेंटर मुरली कार्तिक ने दो कप्तानों और मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट और टॉस प्रतिनिधि गौतम का का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी बड़ी गलती को कर दिया नजरअंदाज

विराट कोहली और उपुल थरंगा - फोटो : twitter
इसके बाद मेजबान कप्तान उपुल थरंगा ने टॉस के लिए सिक्का उछाला और कोहली ने 'हेड्स' कॉल किया। सिक्का घूमकर मैदान पर गिरा और मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट ने पुष्टि कर दी कि 'टेल्स' आया है और अपनी ऊँगली श्रीलंकाई कप्तान की तरफ दिखाई।

इससे उलट कार्तिक ने दावा कर दिया कि 'हेड्स आया' और फिर उन्होंने कोहली से उनके फैसले पर पूरी बातचीत कर ली। टीम इंडिया के कप्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और श्रीलंका ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 170 रन का स्कोर बनाया। इसके बाद भारतीय टीम ने चार गेंदे शेष रहते 7 विकेट से मैच जीत लिया।

किसी ने ध्यान नहीं दिया कि मैच में हुआ क्या था। क्या कार्तिक ने रेफरी की बात नहीं सुनी या फिर नजरअंदाज की? अगर ऐसा कुछ हुआ तो मैच रेफरी पायक्रॉफ्ट ने उन्हें रोका क्यों नहीं या फिर सही क्यों नहीं किया? अगर यह गड़बड़ी नहीं होती तो मैच का परिणाम क्या हो सकता था? क्या श्रीलंका इस सीरीज में अपना पहला मुकाबला जीत पाती? 

देखिए वीडियो कि इतनी बड़ी गलती हुई, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया: 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें