फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट रैंकिंग: आईसीसी अपडेट में भारत का पहला स्थान बरकरार, न्यूजीलैंड दूसरे तो चौथे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया

Thu, 13 May 2021 01:30 PM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक इंग्लैंड 109 रेटिंग अंक लेकर तीसरे और ऑस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है । पाकिस्तान के 94 अंक है और वह पांचवें स्थान पर है,  जबकि वेस्टइंडीज 84 अंक लेकर छठे स्थान पर है।
 
विज्ञापन
ICC रैंकिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर भारत पहले स्थान पर बना हुआ है । हालांकि न्यूजीलैंड भी दूसरे स्थान पर बरकरार है। गुरुवार को जारी की गई रैंकिंग में इस बात का खुलासा हुआ। भारत एक रेटिंग अंक समेत कुल 121 अंक लेकर शीर्ष पर है । उसके 24 मैचों में 2914 अंक रहे । वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने जा रही न्यूजीलैंड के 120 अंक है । उसके 18 टेस्ट में दो रेटिंग अंक समेत कुल 2166 अंक हैं। भारत ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को 2 . 1 और इंग्लैंड को 3 . 1 से हराया । इसके अलावा न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को 2 . 0 से मात दी ।
विज्ञापन


आईसीसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक यह सालाना अपडेट 2017-18 के नतीजों में जुड़ेगा । इसमें मई 2020 से खेले गए सभी मैचों को सौ फीसदी और दो साल पहले के मैचों को 50 फीसदी रेटिंग मिली है । इंग्लैंड 109 रेटिंग अंक लेकर तीसरे और ऑस्ट्रेलिया उससे एक अंक पीछे चौथे स्थान पर है । पाकिस्तान के 94 अंक है और वह पांचवें स्थान पर है,  जबकि वेस्टइंडीज 84 अंक लेकर छठे स्थान पर है।

 दक्षिण अफ्रीका सातवें और श्रीलंका आठवें स्थान पर है जिनके क्रमश: 80 और 78 अंक हैं । भारत और न्यूजीलैंड साउथम्प्टन में 18 से 22 जून तक पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलेंगे। दोनों ही टीमों के पास बहुत कम वक्त बचा हुआ है। हालांकि दोनों टीमों का दावा है कि खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें