टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली की आपसी बॉडिंग के बारे में किसी से छुपा नहीं है। हालांकि इन दोनों ने कभी आपसी रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं कि है लेकिन पहली बार रवि शास्त्री ने एक अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन 18 को दिए इंटरव्यू में अपने और विराट के बारे में बात की है।
फिलहाल टीम इंडिया कोहली और शास्त्री की साझेदारी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया की इस वक्त क्रिकेट के हर फॉर्मेट में तूती बोल रही है। इन दोनों को अक्सर ही एक दूसरे का सम्मान देते हुए देखा गया है। दोनों के बीच आपसी समझ काफी बेहतर दिखाई देता है, जिसका असर टीम पर भी दिखाई दे रहा है।
शास्त्री ने अपने इंटरव्यू में भी इस बात को माना है कि हम दोनों ही एक जैसा सोचते हैं और हमारे विचार आपस में मेल खाते हैं। हम दोनों मानिष्क तौर पर बहुत मजबूत हैं और हर मैच को किसी भी कीमत पर जीतना चाहते हैं। हम हमेशा जीतने के लिए खेलते हैं। हम मैदान पर टाइम पास करने के लिए नहीं खेलते हैं।
ये भी पढ़ेंः कोच शास्त्री बोले- दक्षिण अफ्रीका जाने से बेहतर है टीम इंडिया इस जगह प्रैक्टिस करे
बात दें कि फिलहाल टीम इंडिया अपने कप्तान विराट कोहली के बगैर ही खेल रही है। कोहली अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद रोम में हनीमून बना रहे हैं। कोहली साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे।