फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल सर्च: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस फुटबॉलर के बारे में लिया अपडेट, जानें क्या पता लगाया?

Sun, 30 May 2021 12:38 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई के एक होटल में अपने क्वारंटीन पीरियड के दौरन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए एक सवाल-जवाब सेशन रखा, जिसमें उन्होंने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और भारत के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच 18 से 22 जून से शुरू होगा। यह मैच इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में होने वाला है। इधर, इस मैच में शामिल होने से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ी मुंबई के एक होटल में अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर रहे हैं। बता दें भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। अपने क्वारंटीन पीरियड के दौरान खिलाड़ी अपने फैंस को भी समय दे रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के लिए सवाल-जवाब का एक खास सेशन रखा, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के सवालों का जवाब दिया। 

इंस्टाग्राम पर फैंस से की बात

विज्ञापन

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं क्वारनटीन में हूं, मुझसे सवाल पूछें।’ इस दौरान एक फैन ने कोहली से सवाल किया कि आपने गूगल पर आखिरी बार क्या सर्च किया था। इस सवाल का जवाब देते हुए विराट कोहली ने दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम लिया। कोहली ने अपने फैन को बताया कि उन्होंने आखिरी बार गूगल पर फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के ट्रांसफर को सर्च किया था। बता दें, पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी लोकप्रिय हैं। उनके बारे में हर कोई जानना चाहता है, ऐसे में कोहली भी उनके बारे अपडेट रखना पसंद करते हैं।

डाइट के बारे में बताया
वहीं, एक फैन ने विराट से पूछा कि भारतीय टीम का एक राज बताएं, जो आप शेयर कर सकते हैं। इस पर कोहली ने जवाब दिया हम प्रैंकस्टर्स का ग्रुप हैं। इसके अलावा विराट ने अपनी डाइट बताते हुए लिखा, ‘कई सारी सब्जियां, कुछ अंडे, दो कप कॉफी, दाल, कीनू, काफी सारी पालक, डोसा भी लेकिन सभी संतुलित मात्रा में।सेशन के दौरान एक फैन ने कोहली से पूछ, 'अपने अतीत के बारे में वो एक चीज जिसे आप बदलना चाहेंगे?' विराट ने इस पर जवाब दिया कुछ भी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें