भारत ने कट ऑफ तिथि पर पहले स्थान पर रहने के कारण दस लाख डॉलर और दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे स्थान पर रहने से पांच लाख डॉलर जीते। इंग्लैंड को एक अंक का फायदा हुआ है ओर वह पांचवें स्थान पर है। इंग्लैंड 98 अंक के साथ 5वें पायदान पर है। श्रीलंका को एक अंक का नुकसान हुआ और वह छठे स्थान पर है। 2 अंकों के नुकसान के साथ पाकिस्तान सातवें स्थान पर हैं।
यही नहीं, बांग्लादेश को भी फायदा हुआ है और वह वेस्टइंडीज को पीछे छोड़कर आठवें स्थान पर पहुंच गया है. यह पहला मौका है, जब वेस्टइंडीज नौवें स्थान पर खिसका है। जबकि जिम्बाब्वे को एक अंक का फायदा हुआ और वह दसवें पायदान पर है। अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी अब पूर्णकालिक सदस्यता मिल चुकी है और अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद वे भी इस सूची में जगह बनाएंगे।