जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में अंतिम गेंद पर मिली रोमांचक जीत में एक खास बात यह है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी इसी मैच से तोड़ दिया है। फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का 6 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ा है।
पाक टीम ने यह रिकॉर्ड 2010 में बनाया था। जिस मैच में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाक का रिकॉर्ड तोड़ा वो मैच महेंद्र सिंह धोनी के करियर के लिए भी यादगार रहा। बतौर कप्तान धोनी का यह 324वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
अब जब वह अगले मैच में बतौर कप्तान उतरेंगे तो सबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों की कप्तानी करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम हो जाएगा।धोनी ने 60 टेस्ट, 194 वनडे और 70 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।
हालांकि धोनी के लिए अगला मैच अगले 3 महीनों के बाद आएगा। अभी भारत का वनडे या टी-20 मैच खेलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। टीम सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के साथ घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी।
खैर, अब बात करते हैं उस रिकॉर्ड की जिसे भारतीय टीम ने पाकिस्तान का तोड़ा है।