फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड, किया अपने नाम

Thu, 23 Jun 2016 03:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में अंतिम गेंद पर मिली रोमांचक जीत में एक खास बात यह है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड भी इसी मैच से तोड़ दिया है। फटाफट क्रिकेट यानी टी-20 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान का 6 साल पुराना एक रिकॉर्ड तोड़ा है।
विज्ञापन


पाक टीम ने यह रिकॉर्ड 2010 में बनाया था। जिस मैच में भारत ने चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम पाक का रिकॉर्ड तोड़ा वो मैच महेंद्र सिंह धोनी के करियर के लिए भी यादगार रहा। बतौर कप्तान धोनी का यह 324वां मैच था। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

अब जब वह अगले मैच में बतौर कप्तान उतरेंगे तो सबसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैचों की कप्तानी करने का रिकॉर्ड धोनी के नाम हो जाएगा।धोनी ने 60 टेस्ट, 194 वनडे और 70 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।
विज्ञापन


हालांकि धोनी के लिए अगला मैच अगले 3 महीनों के बाद आएगा। अभी भारत का वनडे या टी-20 मैच खेलने का कोई कार्यक्रम नहीं है। टीम सितंबर-अक्टूबर में न्यूजीलैंड के साथ घरेलू वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी।

खैर, अब बात करते हैं उस रिकॉर्ड की जिसे भारतीय टीम ने पाकिस्तान का तोड़ा है।
विज्ञापन

6 साल बाद पाक से हटकर भारत के नाम हुआ यह रिकॉर्ड

टीम इंडिया - फोटो : PTI
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत को टी-20 सीरीज जीतने के लिए तीसरे और निर्णायक मैच में जीत हासिल करनी थी, साथ ही मैच में उतरने के साथ ही एक और रिकॉर्ड भारतीय टीम का इंतजार कर रहा था। वो है एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड।

भारत ने इस साल अब तक कुल 19 टी-20 मैच खेल लिए हैं जो एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है। उसने पाकिस्तान से यह रिकॉर्ड छीना। पाकिस्तान ने 2010 में 18 टी-20 मैच खेले थे। वैसे देखा जाए तो भारत ने इससे पहले एक सत्र में सबसे ज्यादा टी-20 2012 में खेले थे जब 14 मैच खेले।

भारत और पाक के बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड (2012, 17 मैच) तीसरे और पाकिस्तान (2012, 16) फिर से चौथे स्थान पर है। बांग्लादेश ने इस साल 16 मैच खेले हैं और वह पाक के साथ संयुक्त रूप से इस पायदान पर है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें