फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित शर्मा से प्रभावित हुए बल्लेबाजी कोच राठौड़, बताया उनकी सफलता का राज

Sun, 20 Oct 2019 08:01 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने शनिवार को रोहित शर्मा की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में टेस्ट सलामी बल्लेबाज के तौर पर सफलता का श्रेय उनकी मन:स्थिति को दिया। राठौड़ ने कहा, ‘वह इतने अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे नहीं लगता कि आपको उनकी तकनीक में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। सिर्फ एकमात्र तालमेल, मेरे ख्याल से उन्हें सिर्फ खेल की योजना बनाना था।’ 

विज्ञापन


बता दें कि बतौर ओपनर बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा अब तक पांच पारियों में तीन शतक लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में रोहित शर्मा को प्रयोग के तौर पर सलामी बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था जिसके बाद रोहित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। सीरीज के आखिरी टेस्ट के पहले दिन ही रोहित ने नाबाद शतक बनाया और छक्कों का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें