फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, स्टार खिलाड़ी बाहर

Mon, 25 Sep 2017 12:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की वन-डे सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के अगले दो मैच क्रमशः बैंगलोर और नागपुर में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजय बढ़त बना ली है। 

टीम में बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल की वापसी हुई है, जो एड़ी की चोट की वजह से पहले तीन वन-डे में नहीं खेल सके थे। टीम इंडिया में स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को बाहर कर दिया गया है, जिन्हें अक्षर पटेल के विकल्प के रूप में शामिल किया गया था।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए घोषित टीम को ही अगले दो मैचों के लिए भी बरकरार रखा है। शिखर धवन अभी भी घर में हैं और उन्हें अगले दो मुकाबलों के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
टीम इंडिया ने विराट कोहली के नेतृत्व में लगातार 9वीं वन-डे जीत हासिल की। इंदौर वन-डे में जीत के साथ ही 'विराट ब्रिगेड' आईसीसी की वन-डे रैंकिंग में टॉप स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले पिछले वर्ष इंदौर में टेस्ट के बाद ही टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर पहुंची थी।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा मैच बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जो महज औपचारिक बनकर रह गया है क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज अपने कब्जे में कर ली है। हालांकि, कप्तान कोहली ने चौथे वन-डे में बाद संकेत दिए हैं कि चौथे वन-डे में बेंच पर बैठे कई खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, मनीष पांडे, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें