फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-गंभीर को मिली जगह

Wed, 02 Nov 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोहली - फोटो : getty
विज्ञापन
नए चीफ सिलेक्टर एमके प्रसाद की अगुवाई वाली नई चयन समिति ने 9 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि यह टीम शुरुआती दो टेस्ट के लिए ही चुनी गई है। भारतीय उपमहाद्वीप की टर्निंग पिच पर यह सीरीज इंग्लैंड के लिए बहुत कठिन होने वाली है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के पास बरकरार है। बतौर ओपनर मुरली विजय और गौतम गंभीर को मौक दिया गया है। साथ ही जरूरत पड़ने पर करुण नायर को भी सलामी बल्लेबाजी का मौका मिल सकता है। चोटिल लोकेश राहुल और शिखर धवन को टीम में जगह नहीं दी गई है।

मध्यक्रम में कोहली के साथ अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा मौजूद रहेंगे। रोहित शर्मा चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में रिदिमान साहा बने रहेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

4 स्पिनर शामिल, युवराज-भुवी को नहीं मिला मौका

युवराज सिंह - फोटो : getty
स्पिन विभाग में 4 गेंदबाज शामिल किए गए हैं। अश्विन और रविंद्र जडेजा के अलावा अमित मिश्रा और युवा गेंदबाज जयंत यादव को भी 15 सदस्यों में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर के रूप में अश्विन का खेलना तय है, मगर हार्दिक पांड्या भी अंतिम 15 में जगह बनाने में सफल रहे।

तेज गेंदबाजी की बात की जाए तो टीम में उमेश यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली है। इसके साथ चिकुनगुनिया से वापसी कर रहे इशांत शर्मा पर भी सिलेक्टरों ने भरोसा जताया। फिट हो चुके भुवी को अभी मौका नहीं दिया गया है।

चोट के चलते बाहर हुए खिलाड़ियों के लिए चयनकर्ताओं का साफ मापदंड रहा। जिन खिलाड़ियों ने घरेलु क्रिकेट में अपनी फिटनेस साबिक की, उन्हें ही अंग्रेजों के खिलाफ मौका दिया गया। फिटनेस के चलते युवराज सिंह को भी टीम में शामिल नहीं किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें