फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप से ऑस्ट्रेलिया ने नाम लिया वापस

Tue, 05 Jan 2016 06:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश में होने वाले अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट से हटने का फैसला किया है। उसने दावा किया है कि बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति अब भी उतनी खराब है कि जितनी कि पिछले साल थी जबकि उसकी सीनियर टीम का दौरा स्थगित किया गया था।
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप 27 जनवरी से शुरू होना है। ऑस्ट्रेलिया के हटने से टूर्नामेंट की चमक कुछ फीकी हो गई है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीन बार ट्रॉफी अपने नाम की है।

ऑस्ट्रेलिया की सीनियर पुरुष टीम ने पिछले साल अक्तूबर में बांग्लादेश दौरा स्थगित कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी जेम्स सदरलैंड ने कहा कि वह तब से बांग्लादेश की स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सुरक्षा प्रमुख सीन कैरोल ने आईसीसी सलाहकारों के साथ पिछले सप्ताह ढाका का दौरा किया था और संबंधित अधिकारियों से बातचीत की थी।

उन्होंने टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा के संपूर्ण पहलूओं पर विचार किया और बांग्लादेश में विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधियों से सलाह-मशविरा किया।

सदरलैंड ने कहा कि विश्वस्त जानकारी से पता चला है कि बांग्लोदश में ऑस्ट्रेलियाई हितों को खतरा है और ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने बांग्लादेश में तैनात राजनयिक कर्मचारियों के आश्रितों को स्वदेश लौटने के लिए कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें