ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारत-ए का आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए चयन कर लिया गया है। बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम के चयन में कई बड़े फैसले लिए है।
यह टीम भारत-ए, ऑस्ट्रेलिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच भारत में होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में हिस्सा लेगी। इसके अलावा भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ 2 चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मुकाबले भी खेलेगी।
शनिवार को समिति ने चेन्नई में बैठक बुलाई और टीम का ऐलान किया। त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए का कप्तान उन्मुक्त चंद को बनाया गया है। उपकप्तान के तौर पर करुण नायर को नियुक्त किया गया है।
वहीं, जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज के मैन ऑफ द मैच रहे और टीम इंडिया की नैय्या पार लगाने वाले शतकवीर अंबाती रायडू को भारत-ए की टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है। जबकि करुण नायर इस मुकाबले में भी टीम के उपकप्तान चुने गए है।
कप्तान पुजारा को खराब खेल का मिला खामियाजा
भारत-ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खराब खेल का खामियाजा मिला है। उनसे कप्तानी तो छीनी ही गई है, इसके अलावा वह टीम में भी अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। एक दिवसीय और टेस्ट दोनों में वह टीम से बाहर है।
त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए-
उन्मुक्त चंद (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, करुण नायर (उपकप्तान), केदार जाधव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, परवेज रसूल, करण शर्मा, धवल कुलकर्णी, संदीप शर्मा, रुश कलेरिया, मंदीप सिंह, गुरक्रीत सिंह और रिषी धवन।
टेस्ट सीरीज के लिए भारत-ए-
अंबाती रायडू (कप्तान), करुण नायर (उपकप्तान), अभिनव मुकुंद, अंकुश बंस, श्रेयस अय्यर, बाबा अपराजित, विजय शंकर, जयंत यादव, अक्षर पटेल, करण शर्मा, अभिमन्यु मिथुन, शारदुल ठाकुर, ईश्वर पांडे, शेल्डॉन जैकसन और जीवनजोत सिंह।