क्रिकेट के मैदान पर अपने मजबूत फैसलों के लिए फेमस आस्ट्रेलिया के साइमन टाफेल ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद अंपायरिंग से संन्यास की घोषणा की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टाफेल सात अक्टूबर तक चलने वाले वर्ल्ड कप के बाद अंपायरिंग की भूमिका में नजर नहीं आऐंगे। हालांकि साइमन एक भूमिका से हटने के तुरंत बाद नई भूमिका अदा करने के लिए अभी से तैयार है।
आईसीसी ने बताया कि साइमन मैदान के बाहर रहकर अंपायरों के प्रदर्शन और ट्रेनिंग मैनेजर की भूमिका निभाएंगे। हांलांकि सन्यास की घोषणा करने के बाद साइमन ने कहा कि मैं कुछ निजी और पेशेवर कारणों से अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग के करियर से सन्यास ले रहा हूं। मेरी पत्नी और बच्चों ने मेरे करियर में मुझे काफी मदद की है और अब समय आ गया है कि मैं कुछ समय उनके साथ गुजारूं।
कैरियर पर एक नजर
उम्र - 41 साल
अंपायरिंग की शुरुआत - 1999
पहला मैच- आस्ट्रेलिया- श्रीलंका वनडे, कुल- 174
पहला टेस्ट मैच- आस्ट्रेलिया- वेस्टइंडीज, कुल- 74