फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के पूर्व तेज गेंदबाज का बड़ा बयान, बोले- शौचालय में भी काम करने को तैयार होंगे कुछ खिलाड़ी

Fri, 18 Jan 2019 08:26 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
-
विज्ञापन

पूर्व टेस्ट तेज गेंदबाज तनवीर अहमद का मानना है कि पाकिस्तान के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में काम करने का मौका मिलता है तो वे शौचालय में भी काम करने को तैयार होंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह मेरी निजी राय है, लेकिन इसमें गलत क्या है। मेरा मानना है कि कुछ पूर्व खिलाड़ी बोर्ड में रोजगार के मौके के लिये इतने बेताब हैं कि वे यहां तक कि शौचालय में भी काम कर लेंगे।'

जीटीवी न्यूज चैनल पर जीटीवी स्पोर्ट्स शो पर उनकी टिप्पणी से दर्शकों और सोशल मीडिया फोलोअर्स ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति करार दिया जो अपने से बड़ों या साथियों का सम्मान नहीं करता।
विज्ञापन


पिछले साल जब एशिया कप यूएई में हुआ था उस समय भी तनवीर को सोशल मीडिया पर दुनिया भर के प्रशंसकों की आलोचना झेलनी पड़ी थी तब उन्होंने कहा था कि विराट कोहली टूर्नामेंट छोड़कर चला गया था, हालांकि भारतीय कप्तान को आराम दिया गया था जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी। इनपुट-भाषा 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें