फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के साथ अंडर-19 विश्व कप कप जिताने वाले तन्मय ने 30 की उम्र में लिया सन्यांस

Sun, 25 Oct 2020 05:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

4918 : रन बनाए 90 प्रथम श्रेणी मैचों में जिसमें दस शतक और 27 अर्द्धशतक रहे
 
विज्ञापन
तन्मय श्रीवास्तव - फोटो : twitter@srivastavtanmay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली की कप्तानी में भारत के अंडर-19 (2008) विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे बल्लेबाज तन्मय श्रीवास्तव ने शनिवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने नए सपने देखे हैं। बाएं हाथ के इस तीस वर्षीय बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के जरिए संन्यास की घोषणा की, लेकिन अपने आगे की योजना के बारे में नहीं बताया। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधित्व के बाद उन्होंने उत्तराखंड का नेतृत्व किया। आईपीएल में उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब और पूर्व टीम कोच्चि टस्कर्स का प्रतिनिधित्व किया था।

विज्ञापन


कानपुर में जन्में इस क्रिकेटर ने ट्वीट किया, ‘यह मेरे क्रिकेट कॅरिअर को अलविदा कहने का समय है। मैंने यादें और दोस्त बनाने के साथ जूनियर क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी और अंडर-19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया जिससे टीम के साथ कप लेकर घर (देश) लौटा।’ श्रीवास्तव ने इसके साथ ही लगातार समर्थन के लिए अपने प्रशिक्षकों, उत्तर प्रदेश क्रिकेट प्रशासकों, माता-पिता और पत्नी का धन्यवाद किया।

विश्व कप विजेता टीम के श्रेष्ठ स्कोरर रहे:  
वह मलयेशिया में 2008 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में 262 रन के साथ टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर थे। उन्होंने फाइनल में 43 रन का अहम योगदान दिया था। इस टीम के कप्तान विराट कोहली थे। श्रीवास्तव ने प्रथम श्रेणी के 90 मैचों में 10 शतकों और 27 अर्द्धशतकों की मदद से 4,918 रन बनाए हैं। वह हालांकि सीनियर भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके।
विज्ञापन


तन्मय श्रीवास्तव

मुझे लगता है कि मैंने मैदान के अंदर और बाहर क्रिकेट से जुड़ी ऐसी यादें बनाई है जो जीवन भर मेरे साथ जुड़ी रहेंगी। मैंने नए सपने देखे है और उसके लिए बड़ी महत्वकांक्षा है। अब अगले अध्याय का समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें