फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ZIM vs BAN: तमीम का शतक, बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती सीरीज

Tue, 20 Jul 2021 10:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे

सार

  • बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से जीती वन-डे सीरीज 
  • तमीम इकबाल ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
  • बांग्लादेश की तरफ से सैफुद्दीन और मुस्तफिजूर ने 3-3 विकेट झटके
विज्ञापन
तमीम इकबाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान तमीम इकबाल (112 रन, 97 गेंद, 8 चौके और 3 छक्के) रन की शानदार पारी के दम पर बांग्लादेश ने मंगलवार को तीसरे वन-डे में जिम्बाब्वे को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 298 रन पर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश ने इसके जवाब में दो ओवर शेष रहते पांच विकेट पर 302 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज तमीम ने पहले विकेट के लिए लिटन दास (32) के साथ 88, दूसरे विकेट के लिए शाकिब अल हसन (30) के साथ 59 और मोहम्मद मिथुन (30) के साथ तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। वन-डे क्रिकेट में यह उनका 14वां शतक है।

डोनाल्ड तिरिपानो (61 रन पर दो विकेट) ने 35वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर तमीम और महमदुल्ला (शून्य) को पवेलियन भेजकर जिम्बाब्वे की मैच में वापसी कराई लेकिन नुरूल हसन (नाबाद 45)  और अफिफ हुसैन (नाबाद 26) ने आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन


इससे पहले रेगिस चकाब्वा (84), सिकंदर रजा (57) और रयान बर्ल (59) की अर्धशतकीय पारियों से जिम्बाब्वे ने 298 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद सैफुद्दीन और मुस्तफिजूर रहमान ने 3-3 विकेट लिए। दोनों देशों के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें