फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu vs Maharashtra: तमिलनाडु ने जीता कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट खिताब, महाराष्ट्र को 7 विकेट से हराया

Wed, 11 Mar 2026 05:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट के फाइनल में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को सात विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया।  तमिलनाडु ने 66 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल करते हुए तीसरे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
तमिलनाडु ने जीता कर्नल सीके नाडयू ट्रॉफी एलीट खिताब - फोटो : BCCI Domestic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट के फाइनल में तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को सात विकेट से हराकर अपना पहला खिताब जीत लिया।  तमिलनाडु ने 66 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल करते हुए तीसरे दिन ही मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने इस सीजन में डबल भी पूरा कर लिया, क्योंकि इससे पहले वह पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए वनडे ट्रॉफी भी जीत चुकी है।
विज्ञापन


मैच की शुरुआत में तमिलनाडु ने पहली पारी में 334 रन बनाए और 96 रनों की बढ़त हासिल की। इस पारी में किरण कार्तिकेयन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 207 गेंदों में 86 रन बनाए, जिसमें 9 चौके शामिल थे। महाराष्ट्र की दूसरी पारी 161 रनों पर सिमट गई। पारी की शुरुआत में ही किरण कार्तिकेयन ने शानदार फील्डिंग करते हुए ओपनर विक्की ओस्टवाल को रन आउट कर दिया।

गेंदबाजी में तमिलनाडु के स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई। सचिन राठी ने 57 रन देकर 3 विकेट लिए। पी. विग्नेश ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद अली ने 18 रन देकर 2 विकेट झटके। मनव पारख को 1 विकेट मिला। महाराष्ट्र की ओर से निराज जोशी ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी के साथ चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सके। आखिरकार तमिलनाडु ने 66 रन का लक्ष्य सिर्फ तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया और पहली बार कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें