फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं 'फिल्मी' सुनील गावस्कर, रणवीर सिंह पहले ही बन चुके 'विश्वकप विजेता' कपिल देव

Thu, 14 Feb 2019 01:37 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत पर बन रही फिल्म '83' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अब इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। '83' में सुनील गावस्कर का रोल करने वाले एक्टर का भी खुलासा हो गया है। इस रोल को ताहिर राज भसीन निभाएंगे।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
खबर है कि ताहिर फिल्म '83' में सटीक अदाकारी के लिए सुनील गावस्कर से मुलाकात करेंगे। वैसे बता दें कि विश्वकप 1983 सुनील गावस्कर का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। 8 मैच में से उन्हें 6 मुकाबले ही खेलने मिले थे। 

4 of 6
कौन हैं ताहिर भसीन?

ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। पिता और दादाजी दोनों एयरफोर्स में थे। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म 'किस्मत लव पैसा दिल्ली' से की थी। असल पहचान मिली फिल्म 'मर्दानी' से जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए। ताहिर ने मंटो और फोर्स-2 में भी काम किया है।
विज्ञापन

5 of 6
गावस्कर का 1983 विश्वकप में प्रदर्शन 
  1. पहला मैच- वेस्टइंडीज के खिलाफ 19,
  2. दूसरा मैच- जिम्बॉब्वे के खिलाफ 4, 
  3. तीसरा मैच- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाहर
  4. चौथा मैच- वेस्टइंडीज के खिलाप बाहर
  5. पांचवां मैच- जिम्बॉब्वे के खिलाफ 0
  6. छठा मैच- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9
  7. इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल- 25
  8. वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए फाइनल- 2 रन
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बता दें कि 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला विश्वकप जीता था। फाइनल में उसके सामने लगातार दो विश्वकप जीत चुकी वेस्टइंडीज की मजबूत टीम थी। मगर टूर्नामेंट में 'अंडर डॉग' का तमगा लेकर उतरी कपिल देव की अगुवाई वाली इस टीम ने फाइनल जीतते हुए इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें