फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान रूमाल से जादू दिखाने वाले क्रिकेटर का एक और कमाल, टीम को बनाया चैंपियन

Tue, 17 Dec 2019 03:55 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मजांसी सुपर लीग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बीच मैदान पर जादू दिखाने वाले दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज तबरेज शम्सी ने एक और कमाल कर दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। विकेट लेकर जश्न मनाने वाले शम्सी इस बार वह रूमाल ने नहीं बल्कि जूता निकालकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


दरअसल, हुआ यूं कि पार्ल रॉक्स की तरफ से खेल रहे तबरेज ने आठवें ओवर में डीन एल्गन को 22 रन पर आउट कर अपनी टीम को दूसरी कामयाबी दिलाई। शम्सी ने श्वेन स्पार्टन्स के कप्तान हेनरिच क्लासेन का अहम विकेट लिया। मैदान पर जादू दिखाने वाले शम्सी ने इस बार अपना जूता निकालकर विकेट लेने का जश्न मनाया। उन्होंने विकेट लेने के बाद जूते को मोबाइल फोन की तरह कान पर लगाया।



बता दें कि बोलैंड पार्क में खेले गए मजांसी सुपर लीग के फाइनल में पार्ल रॉक्स ने श्वेन स्पार्टन्स को हराकर चैंपियन बना। खिताबी मुकाबले में श्वेन स्पार्टन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 147 रन बनाए। 
विज्ञापन


पार्ल रॉक्स ने 148 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। पार्ल रॉक्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज हेनरी डेविड्स ने 77 और ड्वेन प्रीटोरियस ने 43 रनों शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें