फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 का 'महासंग्राम' शुरू, 2 टीमें पहुंचेंगी सुपर-10 में

Wed, 09 Mar 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्यों खास है इस बार का वर्ल्ड टी-20
  • 56 लाख डॉलर की कुल इनामी राशि होगी वर्ल्ड टी-20 में दांव पर। 
  • 86: प्रतिशत बढोतरी हुई है इस बार इनामी राशि में। 
  • 04: लाख डॉलर की पुरस्कार राशि होगी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में। 
  • 35: मुकाबले पुरुष वर्ग में और 23 महिला वर्ग में होंगे। 
  • 27 : दिन आठ शहरों में होगा वर्ल्ड टी-20 कप के मैचों का आयोजन।
विज्ञापन
ट्रॉफी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की मेजबानी में मंगलवार से फटाफट क्रिकेट का 'महासंग्राम' यानी वर्ल्ड टी-20 की ‘रनभूमि’ में धमाकेदार मुकाबलों का बिगुल बज जाएगा।
विज्ञापन


फाल्गुन के महीने में क्रिकेट के रंग जमकर बरसने जा रहे हैं और चौके-छक्कों की बारिश से क्रिकेटप्रेमियों के सराबोर होने की पूरी उम्मीद है। शुरुआत में क्वालीफायर टीमें भिड़ेंगी।

टूर्नामेंट के पहले दिन मंगलवार को जिम्बाब्वे और हांगकांग के अलावा स्कॉटलैंड और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पहले दौर के मुकाबले नागपुर और धर्मशाला में होंगे।
विज्ञापन


क्वालीफाइंग दौर की 2 शीर्ष टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और वेस्टइंडीज के साथ सुपर-10 दौर में शामिल होंगी।

सुपर-10 के मुकाबले 15 मार्च से शुरू होंगे जिसमें मेजबान भारत पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। सुपर-10 में दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

महिला वर्ल्ड टी-20 के मुकाबले पंद्रह मार्च से  साथ-साथ चलेंगे। महिला वर्ग में दस टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें अंतिम चार में पहुंचेंगी।

धोनी के धुरंधरों के पास नया इतिहास रचने का मौका

टीम इंडिया
क्वालीफाइंग दौर  
ग्रुप-ए : बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड, ओमान।
ग्रुप-बी: जिम्बाब्वे, स्कॉटलैंड, हांगकांग और अफगानिस्तान।
सुपर-10 दौर 
ग्रुप-1: श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और क्वालीफायर-बी ग्रुप की टीम।
ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-ए ग्रुप की टीम। 

महिला वर्ल्ड टी-20 
ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और आयरलैंड
ग्रुप-बी : इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश 
विज्ञापन

धोनी के धुरंधरों के पास नया इतिहास रचने का मौका

महेंद्र सिंह धोनी
वर्ल्ड टी-20 से पहले टीम इंडिया का प्रदर्शन रहा है। उसने पिछले 11 में से 10 मुकाबले जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के अलावा एशिया कप का खिताब भी अपनी झोली में डाला है। एशिया कप में भारतीय टीम एक मैच नहीं हारी।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉरमेट टी-20 के पहले वर्ल्ड कप में 2007 में चैंपियन बनी टीम इंडिया के पास दूसरी बार खिताब जीतकर नया इतिहास रचने का मौका है। अब तक हुए पांच वर्ल्ड कप में कोई भी टीम एक बार से ज्यादा विजेता नहीं बनी है। भारतीय टीम के पास अपने मैदान घरेलू दर्शकों का जोरदार समर्थन भी रहेगा।

सुपर-10 दौर में भारत के ग्रुप में 2009 की चैंपियन पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और एक क्वालीफायर टीम है। भारतीय टीम को 15 मार्च को नागपुर में न्यूजीलैंड, 19 मार्च को धर्मशाला में पाकिस्तान और 27 मार्च को मोहाली में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। धोनी की टीम का 23 मार्च को बंगलूरू में एक क्वालीफायर टीम से भी मुकाबला होगा। मुश्किल ग्रुप में होने के बावजूद भारतीय टीम का सेमीफाइनल में प्रवेश तय माना जा रहा है।

बेशक श्रीलंका की टीम पिछली चैंपियन हो लेकिन अब उसका दावा ज्यादा मजबूत नजर नहीं आ रहा। ग्रुप-1 में श्रीलंका के साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और एक क्वालीफायर टीम है। उसका 17 मार्च को कोलकाता में क्वालीफायर टीम से मुकाबला होना है। फिर बंगलूरू में 20 मार्च को वेस्टइंडीज, 26 मार्च को इंग्लैंड और 28 मार्च को दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होना है।

पाकिस्तान की टीम पहला मैच 16 मार्च को क्वालीफायर टीम से खेलेगी। फिर उसके मैच क्रमश: भारत, न्यूजीलैंड (22 मार्च) और ऑस्ट्रेलिया (25 मार्च)से होंगे। इंग्लैंड की टीम ने 2010 में टूर्नामेंट जीता था। उसका पहला मैच वेस्टइंडीज (16 मार्च) से होगा। उसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका, क्वालीफायर टीम और श्रीलंका से खेलेगी।

पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ने वाली वेस्टइंडीज उसके बाद श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और एक क्वालीफायर टीम से खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया को नहीं भूलना चाहिए जो इस फॉरमेट में अपना पहला खिताब जीतने को बेताब होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें