फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप विजेता को मिलेगी आईपीएल चैंपियन से कम राशि, दोनों की प्राइज मनी में कितना अंतर?

Sat, 01 Oct 2022 11:32 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों पर होगा। गीलॉन्ग, होबार्ट, सिडनी, पर्थ, मेलबर्न, ब्रिस्बेन और एडिलेड में मुकाबले खेले जाएंगे। 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप प्राइज मनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्तूबर से टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना है। 16 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। फाइनल मुकाबला 13 नवंबर को मेलबर्न में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 13.05 करोड़ रुपये) मिलेंगे। वहीं, फाइनल हारने वाली टीम को 800,000 डॉलर (करीब 6.52 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे। वर्ल्ड कप में मिलने वाली प्राइज मनी की तुलना दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल से हो रही है। आइए जानते हैं दोनों के बीच कितना अंतर है...
विज्ञापन

दोनों की कुल प्राइज मनी कितनी?
टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल प्राइज मनी की बात करें तो वह 5.6 मिलियन डॉलर (करीब 45.68 करोड़ रुपये) है। वहीं, पिछली बार आईपीएल में प्राइज मनी के तौर पर करीब 46.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। इसमें विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये दिए गए थे। यह टी20 वर्ल्ड कप से सात करोड़ रुपये ज्यादा है। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को आईपीए में 13 करोड़ रुपये मिलने थे। यह भी टी20 वर्ल्ड कप से दोगुना है।

अंतिम-4 में हारने पर कितने मिलते हैं?
आईपीएल में क्वालिफायर-2 में हारने वाली टीम को सात और एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये दिए गए थे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में परास्त होने वाली दो टीमों को मिलाकर इतने रूपये खर्च होंगे। प्रत्येक टीम को करीब 3.26 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। प्राइज मनी के मामले में आईसीसी के इस टूर्नामेंट से काफी आगे आईपीएल है।

पिछले साल ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी थी। - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों पर होंगे मुकाबले
टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों पर होगा। गीलॉन्ग, होबार्ट, सिडनी, पर्थ, मेलबर्न, ब्रिस्बेन और एडिलेड में मुकाबले खेले जाएंगे। 22 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे।

सुपर-12 में पहले से आठ टीमें
सुपर-12 चरण से बाहर होने वाली आठ टीमों को 70,000 डॉलर (करीब 57.08 लाख रुपये) मिलेंगे। सुपर-12 चरण में 30 मैच खेले जाएंगे। इस राउंड में प्रत्येक मैच को जीतने पर टीम को 40,000 डॉलर (करीब 32.63 लाख रुपये) दिए जाएंगे। सुपर-12 में पहले से अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं।

पहले राउंड में बाहर होंगी चार टीमें
सुपर-12 से पूर्व पहले राउंड के मुकाबले होंगे। इसमें आठ टीमें शामिल होंगी। इनमें से चार टीमें बाहर हो जाएंगी। उन्हें 40,000 डॉलर (करीब 32.63 लाख रुपये) से संतोष करना पड़ेगा। पहले राउंड में नामीबिया, नीदरलैंड, श्रीलंका, यूएई, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीमें खेलेंगी।

टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी टीमों को प्राइज मनी के तौर पर एक निश्चित राशि दी जाएगी। पहले राउंड में बाहर होने वाली टीमें भी लाखों रुपये लेकर घर जाएंगी। पिछले साल के टी20 वर्ल्ड कप से तुलना करें तो इस बार प्राइज मनी में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज लिस्ट:
राउंड कितने प्रति टीम कुल
विजेता 1 करीब 13.05 करोड़ रुपये करीब 13.05 करोड़ रुपये
उप-विजेता 1 करीब 6.52 करोड़ रुपये करीब 6.52 करोड़ रुपये
सेमीफाइनल हारने पर 2 करीब 3.26 करोड़ रुपये करीब 6.52 करोड़ रुपये
सुपर-12 में जीत पर 30 करीब 32.62 लाख रुपये करीब 9.76 करोड़ रुपये
सुपर-12 में हार पर 8 करीब 57.08 लाख रुपये करीब 4.55 करोड़ रुपये
पहले राउंड में जीत पर 12 करीब 32,50 लाख रुपये करीब 3.90 करोड़ रुपये
पहले राउंड में हार पर 4 करीब 32,50 लाख रुपये करीब 1.29 करोड़ रुपये
कुल - - करीब 45.68 करोड़ रुपये
विज्ञापन

आईपीएल चैंपियन गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 की प्राइज मनी
अवॉर्ड राशि
विजेता 20 करोड़ रुपये
उपविजेता 13 करोड़ रुपये
तीसरे नंबर की टीम सात करोड़ रुपये
चौथे नंंबर की टीम 6.5 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें