फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की टिकट बिक्री शुरू, अब तक तय नहीं वेन्यू; आईसीसी ने बताया कारण

Tue, 24 Feb 2026 08:02 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईसीसी ने बताया है कि टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल मैच की टिकट बिक्री मंगलवार से शुरू हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि इसके वेन्यू अभी तय नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल और फाइनल मैचों की टिकट बिक्री शुरू हो गई है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए वेन्यू अब तक तय नहीं हुए हैं। आईसीसी ने बताया कि नॉकआउट मुकाबलों के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। फैंस इस बात से हैरान हैं कि बिना वेन्यू जाने वे टिकट कैसे खरीद सकते हैं। यानी यह अभी तय नहीं कि दोनों सेमीफाइनल और विश्व कप का खिताबी मुकाबला कहां खेला जाएगा। 
विज्ञापन

क्यों तय नहीं हो सके वेन्यू
आईसीसी ने बताया कि टिकटों की बिक्री 24 फरवरी को भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से शुरू हो गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख रिश्तों के कारण दो देश टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। सेमीफाइनल मैचों के लिए कोलकाता और मुंबई के वेन्यू तय किए गए थे, लेकिन अगर पाकिस्तान नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करता है तो इसके मैच कोलंबो में होंगे। मालूम हो कि हाईब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान ने विश्व कप के अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेले हैं। इसका मतलब यह है कि किसी भी नॉकआउट मैच जिसमें पाकिस्तान होगा वो मुकाबला कोलंबो में आयोजित होगा। पाकिस्तान अगर सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सका तो ये मुकाबले कोलकाता और मुंबई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन

आईसीसी ने नॉकआउट मैच की टिकटों को लेकर क्या कहा?
  • आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि अगर सह-मेजबान श्रीलंका भी सेमीफाइनल में पहुंचता है तो वह अपना मुकाबला कोलंबो में खेलेगा।
  • हालांकि, अगर भारत और श्रीलंका के बीच मैच होता है तो ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा।
  • सेमीफाइनल-1 या तो कोलंबो में होगा या कोलकाता में, ये इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम क्वालिफाई कर रही है।
  • सेमीफाइनल-2 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा ये तय है।
  • अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो चार मार्च को कोलंबो में सेमीफाइनल-1 खेलेगा।
  • अगर श्रीलंका अंतिम चार में पहुंची तो भारत के अलावा अन्य किसी टीम के साथ मैच होने पर श्रीलंका चार मार्च को कोलंबो में खेलेगी।
  • अगर भारत और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल हुआ तो ये मैच कोलकाता में चार मार्च को खेला जाएगा।
  • टी20 विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद में होगा। हालांकि, अगर पाकिस्तान खिताबी मुकाबले में पहुंची तो ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें