फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल: आगा पर गिरेगी गाज? छिन सकती है कप्तानी; PCB कड़े फैसले लेने पर क्यों हुआ मजबूर

Sat, 28 Feb 2026 03:20 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही है, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने टीम में बड़े बदलाव की तैयारियां शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी टीम के प्रदर्शन से नाखुश हैं।
विज्ञापन
सलमान अली आगा - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान का सफर भले ही टी20 विश्व कप में अभी समाप्त नहीं हुआ है और वह सेमीफाइनल की दौड़ में बना हुआ है। इससे पहले ही हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट में उथल-पुथल शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, टूर्नामेंट में पाकिस्तान का अभियान कैसा भी रहे, लेकिन सलमान अली आगा की कप्तानी जाना तय है। इतना ही नहीं ये टी20 विश्व कप कुछ सीनियर खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम के लिए आखिरी टू्र्नामेंट भी हो सकता है। 
विज्ञापन


टीम के अभियान से खुश नहीं नकवी
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान का टूर्नामेंट में जिस तरह सरफ रहा है उससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी नाखुश हैं। सूत्र ने कहा कि नकवी अभियान से खुश नहीं हैं क्योंकि चयनकर्ता, टीम प्रबंधन और उनके करीबी लोगों ने उन्हें आश्वस्त किया था कि टी20 विश्व कप में टीम का अभियान शानदार रहेगा। सूत्र के मुताबिक, नकवी ने सलमान को टी20 कप्तान पद से हटाने का मन बना लिया है और इसके साथ ही कुछ खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर मुख्य कोच माइक हेसन और चयनकर्ताओं के साथ चर्चा भी की है।

किसे मिल सकती है कमान?
सूत्र ने कहा कि सलमान अली, बाबर आजम, उस्मान खान और अन्य कुछ खिलाड़ियों का विश्व कप के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय में भविष्य आगे नजर नहीं आ रहा है। सलमान की जगह शादाब खान और शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान सौंपने पर विचार किया जा रहा है। सूत्र ने यह भी बताया कि विश्व कप से पहले ही हेसन ने नकवी को संकेत दे दिया था कि टूर्नामेंट के बाद पाकिस्तान को कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर उन्हें स्थापित करना होगा और आधुनिक टी20 क्रिकेट की आवश्यकताओं के अनुरूप आगे बढ़ना होगा।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा कि ऐसे में विश्व कप के बाद पाकिस्तान की टी20 टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय में 145 मैचों का अनुभव रखने वाले बाबर के बारे में भी कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही तो श्रीलंका के खिलाफ सुपर आठ चरण का मैच उनके करियर का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें