स्कॉटलैंड ने बुधवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप क्वालीफायर में यूएई को 90 रनों से हराकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। जवाब में यूएई की पूरी टीम 108 रन पर ही सिमट गई। स्कॉलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज जॉर्ज मुंसे ने 65 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
बता दें कि इससे पहले यूएई को नीदरलैंड्स के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, मंगलवार को खेले गए क्वालीफाइंग मुकाबले में नामीबिया ने ओमान को 54 रनों से हराकर अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।