फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 World Cup Qualifier: आयरलैंड ने टी-20 विश्वकप 2024 में जगह बनाई, स्टर्लिंग बोले शीर्ष पर रहना चाहते हैं

Fri, 28 Jul 2023 01:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिनबर्ग

सार

शीर्ष दो यूरोपीय क्वालिफायर टीमें मुख्य दौर में जगह बनाएंगी। पांच मुकाबलों में आयरलैंड ने चार जीते हैं जबकि एक ड्रॉ खेला है। अगर वह स्कॉटलैंड को हरा देता है तो ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड ने अगले साल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए जगह बनाई। आयरलैंड का जर्मनी के खिलाफ क्वालिफाइंग मुकाबला बारिश के कारण धुल गया और टीम को विश्वकप का टिकट मिल गया। आयरलैंड ने शुक्रवार को यहां स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले ही कम से कम दूसरे स्थान पर रहना सुनिश्चित कर दिया। स्कॉटलैंड पहले ही टी-20 विश्वकप के लिए जगह बना चुका है। 
विज्ञापन


शीर्ष दो यूरोपीय क्वालिफायर टीमें मुख्य दौर में जगह बनाएंगी। पांच मुकाबलों में आयरलैंड ने चार जीते हैं जबकि एक ड्रॉ खेला है। अगर वह स्कॉटलैंड को हरा देता है तो ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कहा कि उनकी टीम इस उपलब्धि का जश्न मनाएगी, लेकिन हम क्वालिफायर में शीर्ष पर रहना चाहते हैं।

यूरोप में टी20 विश्व कप क्वालिफायर में कुल सात टीमें भाग ले रही हैं। स्कॉटलैंड और आयरलैंड के अलावा जर्मनी, जर्सी, इटली, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया की टीम इसमें भाग ले रही हैं। हालांकि, क्वालिफायर राउंड खत्म होने से पहले ही स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने फाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमें अब तक अजेय रही हैं। यही दोनों टीमें फाइनल में खेलेंगी और अगले साल विश्व कप में भी भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व कप 2024 के लिए मेजबान वेस्टइंडीज सहित शीर्ष आठ टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें