फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड vs वेस्टइंडीज मैच के दौरान हादसा, स्टैंड से नीचे गिरा एक बच्चा, देखें

Tue, 18 Oct 2022 12:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट

सार

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक बच्चा स्टैंड के एडवर्टाइजमैंच बोर्ड से पहले लोहे के हैंडल पर लटकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वह बच्चा संतुलन खो देता है और मुंह के बल नीचे गिरता है। 
विज्ञापन
मैच के दौरान स्टैंड से गिरा बच्चा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में पिछले दो दिनों में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। रविवार को नामीबिया ने श्रीलंका को हराया था, जबकि सोमवार को स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रन से करारी शिकस्त दी। स्कॉटलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेला गया। इस मैच में एक बड़ा हादसा भी देखने को मिला, जिसका वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन




 

दरअसल, मैच के दौरान एक बच्चा स्टैंड से नीचे गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक बच्चा स्टैंड के एडवर्टाइजमैंच बोर्ड से पहले लोहे के हैंडल पर लटकता हुआ दिख रहा है। इसके बाद वह बच्चा संतुलन खो देता है और मुंह के बल नीचे गिरता है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना स्कॉटलैंड की बल्लेबाजी के दौरान 14वें ओवर का है। उस वक्त स्कॉटलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 107 रन था। इस घटना से पहले ब्रॉडकास्टर का फोकस विकेटकीपर निकोलस पूरन पर था, जैसे ही यह घटना होने वाली थी, तभी ब्रॉडकास्टर उस बच्चे पर फोकस करते हैं। हालांकि, उस बच्चे के स्वास्थ्य की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। उस बच्चे को बचाने के लिए एक शख्स भी उसके पीछे आता है, लेकिन तब तक वह बच्चा नीचे गिर जाता है। फिर वह शख्स भी नीचे कूदता है।

स्कॉटलैंड की टीम
विज्ञापन

मैच की बात करें तो क्वालिफाइंग राउंड में होबार्ट में पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड ने दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को 42 रन से हरा दिया है। यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं, स्कॉटलैंड की कप्तान रिची बेरिंग्टन कर रहे थे। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 160 रन बनाए। जॉर्ज मुंसी ने 53 गेंदों में 66 रन की पारी खेली। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें