फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: भारत के लिए खास उपलब्धि, नितिन मेनन वर्ल्ड कप के लिए अंपायरिंग पैनल में शामिल होने वाले इकलौते भारतीय

Tue, 04 Oct 2022 05:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

टेस्ट मैचों में नितिन की अपंयारिंग का हर कोई कायल हुआ है। उनके खिलाफ लिए गए ज्यादातर डिसीजन रिव्यू सिस्टम गलत साबित हुए, यानी अंपायर का फैसला उन सभी में सही था। नितिन को इसी का इनाम मिला है।
विज्ञापन
नितिन मेनन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 वर्ल्ड कप में अब बस कुछ दिन बाकी रह गए हैं। आईसीसी इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए तरह-तरह के प्रबंध कर रहा है। काउंसिल ने टूर्नामेंट के लिए बेस्ट अंपायरिंग पैनल की भी घोषणा की है। इसमें भारत का भी एक अंपायर शामिल है। नितिन मेनन को टूर्नामेंट के लिए चुने गए 16 अंपायरों की लिस्ट में शामिल किया गया है। नितिन पिछले कुछ समय में भारत के बेस्ट अंपायर बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन

टेस्ट मैचों में नितिन की अपंयारिंग का हर कोई कायल हुआ है। उनके खिलाफ लिए गए ज्यादातर डिसीजन रिव्यू सिस्टम गलत साबित हुए, यानी अंपायर का फैसला उन सभी में सही था। नितिन को इसी का इनाम मिला है। आईसीसी ने पहले यानी क्वालिफाइंग राउंड और सुपर-12 राउंड के लिए 20 मैच ऑफिशियल्स की घोषणा की है। 

रिचर्ड केटलबोरो, नितिन मेनन, कुमारा धर्मसेना और मरायस इरास्मस समेत कुल मिलाकर16 अंपायर टूर्नामेंट में अंपायरिंग करेंगे। आईसीसी ने कहा कि यह अंपायरों का एक अनुभवी समूह है। इरास्मस, टकर और अलीम डार अपने सातवें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

ICC पुरुष T20 विश्व कप 2022 के मैच ऑफिशियल्स-

मैच रेफरी: एंड्रयू पाइक्रॉफ्ट, क्रिस्टोफर ब्रॉड, डेविड बून, रंजन मदुगले।

अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक, अलीम डार, अहसन रजा, क्रिस्टोफर ब्राउन, क्रिस्टोफर गैफनी, जोएल विल्सन, कुमारा धर्मसेना, लैंग्टन रुसेरे, मरायस इरास्मस, माइकल गॉफ, नितिन मेनन, पॉल राइफल, पॉल विल्सन, रिचर्ड इलिंगवर्थ, रिचर्ड केटलबोरो, रॉडनी टकर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें